मेंड काटने के विवाद में मां बेटी जख्मी

लखीमपुर खीरी , 128

मोहम्मदी संवाददाता।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बौधी खुर्द में खेत की मेड काटने को लेकर हुए विवाद में एक दलित मां बेटी द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने सरेराह ट्रैक्टर से लोहे की पटिया और डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर देने  पर परिजनों की सूचना से पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
गांव बौधी खुर्द निवासी अर्चना देवी पुत्री स्वर्गीय कलेक्टर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया मंगलवार को 12 बजे करीब गांव के लोगों द्वारा उसके खेत की जबरन मेड काट ली थी। जिस पर उसकी बहन ललिता देवी और मां कलावती ने खेत पर जाकर विरोध जताया जिस पर गांव के दबंगों द्वारा एक राय होकर डंडा और लोहे की पाटिया से ताबड़तोड़ हमला कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पीड़िता को जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने अपनी बहन और मां को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top