भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत दो घायल
लखीमपुर खीरी Mar 10, 2024 at 11:20 PM , 142गोला गोकरननाथ खीरी
रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे गोला खुटार मार्ग पर मैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नौवा खेड़ा के पास सड़क पर खड़ी एक ट्राली में एक एक्सयूवी कार जाकर टकरा गई । बताते हैं इस भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को किसी तरह लाद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ उत्तरांचल निवासी सचल सिंह 30 वर्ष, कुंदन सिंह 35 वर्ष, प्रतीक 30 वर्ष, नरेंद्र सिंह 31 वर्ष और अंकित 30 वर्ष यह पांचो लोग पिथौरागढ़ से खुटार मार्ग होकर भगवान श्री राम के दर्शन करने अयोध्या धाम जा रहे थे। बताते हैं सुबह 5:30 बजे करीब नौवा खेड़ा के पास एक ट्राली रोड पर खड़ी थी जिस पर ईटा लदा हुआ था। बताते हैं उनकी कार उसी ट्राली से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को किसी तरीके से लोगों ने लाद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सचल सिंह 30 वर्ष, कुंदन सिंह 35 वर्ष और प्रतीक 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। बाकी अन्य दो लोगों के चोटे आई थी। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments