बजाज मिल में मनाया गया सुरक्षा सप्ताह
लखीमपुर खीरी Mar 10, 2024 at 11:10 PM , 124 गोला गोकरननाथ खीरी
बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि चीनी मिल गोला में 53 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार शिंदे (अग्निशमन अधिकारी) गोला थे l
कार्यक्रम के प्रारंभ में सुरक्षा अधिकारी शोभन औदीच्य द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाई गई l
सुरक्षा सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा प्रतिदिन अभ्यास करने का विषय है।
जे एस जादौन (यूनिट हेड)
ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन हो रहे हैं और इन तकनीकों का उपयोग सुरक्षा के क्षेत्र में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही कार्य क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. उन्होंने संदेश दिया कि हमें सभी राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गोला यूनिट में सभी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और सुरक्षा के लिए उन्होंने हर व्यक्ति को कारखाने के विकास में अग्रणी और भागीदार बताया।
ई.एच.एस. विभाग ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर बच्चों की कला प्रतियोगिता, श्रमिक स्लोगन, क्विज, पोस्टर आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
फैक्ट्री प्रबंधक आर.के.मिश्रा ने सुरक्षा के क्षेत्र में सदैव सचेत रहने की बात दोहराई।
ए के पांडे (लीगल हेड)ने समय-समय पर सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया l चार मार्च से चल रहे सुरक्षा सप्ताह आयोजित में विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।






_page-0001.jpg)
























Comments