गोला थाने में होली व रमजान को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

लखीमपुर खीरी , 154

संवाददाता

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
गोला कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार होली एवं रमजान को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले त्यौहारों को शांति पूर्वक संपन्न कराया जा सके। गोला थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में नगर व क्षेत्र से आए हुए प्रबुद्ध जन, व्यापारी, ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से आने वाले त्यौहार को लेकर सुझाव मांगे जिन्हें वरियता के आधार पर समय रहते ही निस्तारण कर शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न कराया जा सके।
वहीं थानाध्यक्ष ने कहा त्यौहार में किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाई जाए इसलिए आप सभी -लोग शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाएं, एवं होली में आग लगने की रात्रि से रंग वाले दिन तक अपने बच्चों को बाइक कतई ना दें एवं शराब पीकर बाइक या अन्य वाहन कतई ना चलाएं, जिससे कि कोई दुर्घटना हो, उन्होंने आए हुए जन समुदाय से अपील करी कि अपने बच्चों को होली में वाहन कतई ना दें ताकि वह भी सुरक्षित रहें और दूसरे भी सुरक्षित रह सके एवं मुस्लिम समुदाय के लोग भी शांतिपूर्वक अपना त्यौहार मनाए।  व्हाट्सप्प एवं फेसबुक पर कोई ऐसी पोस्ट न करें जिससे किसी भी समुदाय को ठेस न पहुचे ऐसी पोस्टों से बचें रहना ही समझदारी है और साइबर ठगी से हमेशा सावधान रहे। हमें एक दूसरे के त्यौहार शांति सौहार्द के साथ सहयोग की भावना के साथ मनाना चाहिए। हम सबको यहीं रहना है इसलिए आप सभी लोग प्रेम पूर्वक मिलजुलकर सभी लोग त्यौहार मनाएं। यदि कहीं कोई संधिक्त व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। बैठक में आए सभी लोगों का आभार जताते हुए आयोजन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर गोला थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, विद्युत विभाग के असिस्टेंट जे ई संजेश कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह, मुस्लिम एवं हिंदू धर्म गुरु आदि बहुत सारे सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top