हवन पूजन के बाद नए पेराई सत्र की शुरुआत कर दी गई
लखीमपुर खीरी Nov 10, 2022 at 09:15 PM , 220लखीमपुर (खीरी ) :
बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की जिले में स्थापित तीनो चीनी मिलों में हवन पूजन के बाद नए पेराई सत्र की शुरुआत कर दी गई। चीनी मिल गोला व खंभारखेड़ा में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर सत्र का शुभारंभ किया गया। पलिया चीनी मिल में 14 नवम्बर को पेराई शुरू होगी। इस अवसर पर चीनी मिल छेत्र के सैकड़ों किसान व संभ्रांत नागरिक वा पत्रकार उपस्थित रहे।
गोला चीनी मिल में मिल परिसर में बने हवन कुंड में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया गया। तत्पश्चात नारियल तोड़कर केन कैरियर में सामूहिक रूप से गन्ना डालकर नए पेराई सत्र की शुरुआत की गई। इससे पहले सर्वप्रथम मिल गेट पर गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी किसान सुरेश निवासी- मोतीपुर को मिष्ठान खिलाकर वह शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बजाज ग्रुप के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा, यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन, शशिभूषण राय,अवनी पांडे,आरके मिश्रा ,पी सी गुप्ता, के के तिवारी,पी एस चतुर्वेदी,एन बी सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुरेश वर्मा पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह ,जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, सचिव गन्ना समिति बलवंत चौधरी,राम सिंह वर्मा, राम राखन बाजपेयी,सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
उधर खंभार खेड़ा चीनी मिल में नवीन पेराई सत्र के लिए विधिवत हवन पूजन यूनिट हेड अवधेश गुप्ता द्वारा किया गया । इसके पश्चात केन कैरियर में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सुबोध गुप्ता ,चंद्रवीर सिंह , अविनाश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक अग्रवाल ,राजेश दुबे, कृषक ब्लाक प्रमुख फूलबेहड़ विश्वनाथ सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ,हरबंस लाल वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा ,पूर्व अध्यक्ष समिति केके वर्मा, अखिलेश वर्मा, रणवीर सिंह, पुतान सिंह, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
पलिया चीनी मिल में यूनिट हेड ओपी चौहान व उपस्थित अतिथियों ने हवन पूजन किया और डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू किया। मिल का विधिवत संचालन यानी गन्ने की पेराई 14 नवंबर से किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी पलिया कार्तिकेय सिंह ,तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ,जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडे ,विशेष सचिव राजेश सिंह, संपूर्णानगर सचिव सत्यदेव सिंह, हरपाल सिंह ,आर एस कुशवाहा, राजीव तोमर, केके दीक्षित, हरीश ज्याला ,संदीप कटियार व किसान गुरप्रीत सिंह जार्जी, विक्की कपूर, सुखदेव सिंह, अरुण मौर्या ,हरप्रीत सिंह हैप्पी, देवेंद्र सिंह मुन्ना, भोपाल सिंह, रविंदर गुप्ता, रमाकांत पांडे ,रवि मिश्रा, जसकरन सिंह ,परमजीत सिंह उपस्थित रहे। रिपोर्टर अमित पटेल






_page-0001.jpg)
























Comments