मढ़िया घाट के सौंदर्यीकरण को 1.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति

लखीमपुर खीरी , 1

पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने इंजीनियर व ठेकेदार के साथ स्थल का किया निरीक्षण, प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थान चिन्हित

मैगलगंज। क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू के प्रयासों से मढ़िया घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 1.20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। स्वीकृत धनराशि से घाट परिसर में प्रस्तावित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर सोमवार को पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता जुगुल किशोर ने मढ़िया घाट पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।
पूर्व सांसद ने संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार के साथ घाट परिसर का जायजा लिया तथा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए विभिन्न स्थानों का चिन्हांकन किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी भी ली।
मढ़िया घाट क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। घाट के विकास एवं सौंदर्यीकरण की पहल से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा मढ़िया घाट के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को भी नई पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर अंकुर यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, विक्की शुक्ला, शिव कुमार झुंनी, पवन गुप्ता, संदीप पांडेय, अनुराग बाजपेयी, राजा सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top