एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन, बैठक में हुई चर्चा

लखीमपुर खीरी , 0

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

न्यायोचित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

​लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर विलोबी हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक कमेटियों के गठन की रूपरेखा तय की गई।​जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप सिंह और महामंत्री आदित्य भारती द्वारा जारी पत्र (दिनांक 14.09.2026) के अनुसार, कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु एक विस्तृत चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। ​इस आंदोलन के प्रथम चरण में 21 से 23 सितंबर 2026 तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिलाधिकारी तथा संबंधित सांसद विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण में शासन को मांगों के समाधान हेतु 10 दिन का समय दिया जाएगा।​यदि शासन स्तर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो तृतीय चरण में 05, 06 व 07 अक्टूबर 2026 को सभी संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज करेंगे। इसके बाद भी समाधान न होने पर चतुर्थ चरण में 08, 09 व 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अंतिम चरण में 12 अक्टूबर 2026 से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।​ब्लॉक कमेटी गठन व सदस्यता अभियान को 25 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के संरक्षक संजय राय, महामंत्री देवेंद्र पांडे, डॉ. राकेश गुप्ता, डीपीएम अनिल यादव, देवनंदन श्रीवास्तव, अमित खरे, पद्माकर त्रिपाठी, मोहम्मद तैय्यब, इफ्तिखार खान, मोहम्मद शकील, महिमा, शक्ति, वेद प्रकाश, अमित वर्मा, सुलोचना, सुनीता और संगीता सहित बड़ी संख्या में समस्त कैडर से पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top