चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय में कोरैया पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति द्वारा आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

लखीमपुर खीरी , 1

लखीमपुर खीरी । चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय, रसूलपुर में कोरैया पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान, पोस्टर मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न पूछे गए, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। इसमें सुमित निषाद ने 45 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गौरव पाल ने 44 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और कृष्ण मुरारी ने 39 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।छात्राओं की रचनात्मकता को दर्शाती मेहंदी प्रतियोगिता में शिवांकी वर्मा ने प्रथम, अंशिका तिवारी ने द्वितीय तथा यास्मीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 'जलवायु परिवर्तन के प्रभाव एवं इसे कम करने के उपाय' विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में संजना चौधरी ने प्रथम, साक्षी वर्मा ने द्वितीय एवं सुमित निषाद ने तृतीय स्थान हासिल किया।सभी प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों—शिव सागर सिंह, अवधेश सिंह चौहान एवं नूतन सिंह द्वारा किया गया।समारोह के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने सभी विजेता व प्रतिभागी बच्चों को शील्ड, सर्टिफिकेट एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में व्यवस्थापक डॉ. शिवानी वर्मा, डॉ. राम प्रकाश वर्मा, तरुण गुप्ता, वीरेंद्र यादव एवं डॉ. घनश्याम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. ललित मोहन, डॉ. प्रमोद कुमार सोनी, दीपेंद्र वर्मा, धीरेंद्र वर्मा, राम चंद्र, अमन सहित समस्त शिक्षक साथी, अधीनस्थ स्टाफ एवं प्रिय बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top