बिल्लू भार्गव को पीआरवी के अभिषेक मिश्रा का धमकाते हुए ऑडियो हुआ वायरल

लखीमपुर खीरी , 347

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बिल्लू भार्गव पुत्र बहोरी लाल निवासी ग्राम पसियन चमेली, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ने  दिनांक 27.10. 2022 को डायल 112 के चालक होमगार्ड अभिषेक मिश्रा उर्फ अभय प्रताप मिश्रा जरिए फोन नंबर 8299507871 से फोन किया कि जहां कहीं हो आकर मुझसे मिल लो, नहीं तो आपका नुकसान कर दूंगा। फोन कॉल पर बार-बार झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गयी, जिसके एवज में 1500 रूपये की मांग करते हुए कार्यवाही नहीं करने की बात कहीं। जब पीड़ित ने पैसा नहीं दिया तो पड़ोस गांव जमुनियां में बुलाकर धमकाया गया और कहा कि अगर पैसा नहीं दोगे तो इतनी बुरी तरह से पीटूगा कि अगले छः महीने में मर ही जाओगे व बार-बार प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर करते हुए बुरी हालत करने की बात कहते रहे। पीड़ित निर्धन व गरीब व्यक्ति है जो अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी पेशा करता है। आए दिन फोन द्वारा बुलाकर पैसे की मांग करते हैं और झूठे केस में फसाकर जेल भेजने की धमकी देते हैं, जिसका आडियो में साफ़ साफ़ सुनाई दे रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top