सीओ की गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी ,घायल 27 नवम्बर को है शादी पीजीआई में भर्ती

लखीमपुर खीरी , 246

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर कुम्भी रोड पर बुधवार की शाम अंडर ट्रेनी सीओ (आज ही ट्रेनिंग के बाद जिला खीरी में सीओ के पद पर तैनात हुए हैं) की सरकारी कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि सीओ, उनके ड्राइवर और गनर जख्मी हो गए। घायल अधिकारी और पुलिसकर्मियों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में प्रवीण यादव ट्रेनी सीओ थे ।आज सीओ के पद पर तैनात हुए हैं। बुधवार की शाम वह  ड्राइवर व गनर के साथ लखीमपुर आ रहे थे। नीमगांव थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी रोड पर सिकंद्राबाद के पास उनकी बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए जिसमें ट्रेनी सीओ ड्राइवर और उनके गनर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना  पर पुलिस  मौके पर पहुंची और घायल सीओ, ड्राइवर और गनर को इलाज के लिए शहर के तुलसी मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर पहुंची। सीओ की 27 नवम्बर को शादी थी। सीओ व गनर को पीजीआई में भर्ती किया गया है।जहाँ डॉक्टरों ने एक महीना पीजीआई में रुकने की सलाह दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top