भूसदान के लिए आगे आए ग्राम प्रधान कोरिगवा, डीएम ने भेजा ब्रेकफास्ट का निमंत्रण

लखीमपुर खीरी , 152

प्रधान अमरजीत ने आश्रय स्थल में भेजा 53 कुंटल भूसा, अन्य लोगों में भी भूसादान की जगायेगें अलख

लखीमपुर खीरी 25 मई। खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह गो-आश्रय स्थलों को संरक्षित एवं संवर्धन के लिए भूसा दान के लिए मुहिम चला रहे हैं, जिसमें समाज के संभ्रांत व प्रबुद्ध जनों का भरपूर सहयोग मिल रहा। 50 कुंतल से अधिक भूसा दान करने वालों को प्रशासन सूचीबद्ध कर रहा। इन सभी को चरणबद्ध रूप से डीएम आवास पर आयोजित "ब्रेकफास्ट विद डीएम" कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा।
भूसादान प्रोत्साहन के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने भूसादानियों को "ब्रेकफास्ट विद डीएम" मुहिम का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में 29 मई दिन रविवार को आयोजित "ब्रेकफास्ट विद डीएम" कार्यक्रम में तहसील मोहम्मदी के ग्राम कोरिगवा के ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह भी शामिल होंगे। बताते चलें कि तहसील मोहम्मदी के अमरजीत सिंह प्रधान कोरिगवा ने 53 कुंटल भूसा गो आश्रय स्थल भिजवाया, वही अन्य क्षेत्रीय लोगों को भूसा दान करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डीएम ने एसडीएम मोहम्मदी पंकज श्रीवास्तव के जरिए ग्राम प्रधान कोरिगवा को निमंत्रण भेज कर आमंत्रित किया है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि "ब्रेकफास्ट विद डीएम" कार्यक्रम से पूर्व जिन्होंने नजदीकी गो-आश्रय स्थल में 50 कुंतल से अधिक भूसा दान किया। उसकी सूचना प्राप्त होते ही वह संबंधित व्यक्ति को न केवल आमंत्रित करेंगे बल्कि उनके साथ ब्रेकफास्ट भी करेंगे। वही 30 कुंतल से अधिक भूसा दान करने वाले भूसा दानियों को तहसीलदार व बीडीओ सम्मानित करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top