ओबीसी शिक्षित बेरोजगार 20 जून तक करें आवेदन, लाभ उठाकर सवारे जिंदगी : वीरपाल
लखीमपुर खीरी May 25, 2022 at 09:56 PM , 130लखीमपुर खीरी 25 मई। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उप्र शासन के शासनादेश द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियो के लिए संचालित 'ओ' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अर्हता-शर्तों के अधीन आवेदन पत्र आमंत्रित किए। उक्त आशय की जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने दी।
*यह है योजना की अर्हता-शर्त*
योजना के तहत रू. एक लाख मात्र तक का तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडियट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है।पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र (तहसीलदास द्वारा जारी), आवेदक के आधार कार्ड की प्रति, प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
*यह है आवेदन की पूरी प्रक्रिया*
इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में ओ-लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग विभाग, की बेवसाईट http://backwardwelfareup.gov.in एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये
गये लिंक के माध्यम से जनसुविधा केन्द्रों, साईबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र के जरिए स्वयं आनलाईन आवेदन 07 जून से 20 जून तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के समय शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड किया जायेगा। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे। आनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति का प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों, औपचारिकओं (आय, जाति प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकापी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन में 20 जून को सायं 05 बजे तक जमा की जायेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments