सीएम सामूहिक विवाह योजना : 76.50 लाख से होगी 150 गरीब बेटियों की शादी

लखीमपुर खीरी , 150

10 जून को जिले में एक साथ कई जगह बजेगी शहनाई, तैयारियां शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में 135, नगरीय में 15 जोड़ों के होंगे विवाह

लखीमपुर खीरी 25 मई। वर्ष 2022-23 में सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शासन की ओर से बतौर पहली किस्त 76.50 लाख जिला समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराया गया है। इस धनराशि से कुल 150 गरीब बेटियों की शादी होगी। विभाग की ओर से तैयारी शुरु कर दी गई है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गरीब परिवारों को बेटियों की शादी एक बड़ी चुनौती होती है। इस समस्या का समाधान के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है। इसके तहत इस वर्ष 150 गरीब बेटियों की शादी के लिए शासन की ओर से बतौर पहली किस्त 76.50 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए इसके लिए ब्लॉक व नगरीय निकाय स्तर पर पात्रों की चैन की कार्यवाही भी लगभग पूरी कर ली गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि उप्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खीरी में 10 जून को शहनाई बजेगी। जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया। जनपद स्तरीय कमेटी द्वारा लिए निर्णय पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति ब्लॉक 09 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य व सभी नगरीय क्षेत्रों को मिलाकर 15 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य नियत किया है। इस योजना के तहत वधु के खाते में ₹35 हजार की धनराशि अंतरित की जाएगी। वही क्रय समिति द्वारा शासन द्वारा अनुमन्य वस्तुएं वर-वधु को प्रदान की जाएंगी।
---------------

Related Articles

Comments

Back to Top