खीरी में 31 मई को पीएम के कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण, डीएम ने ली तैयारी बैठक
लखीमपुर खीरी May 25, 2022 at 09:54 PM , 117शिमला से पीएम किसानों के खातों में भेजेंगे सम्मान निधि की 11वीं किस्त
जिला मुख्यालय, ब्लॉक व केवीके पर होंगे भव्य कार्यक्रम, बनी रूपरेखा
लखीमपुर खीरी 25 मई। शिमला में 31 मई को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शासन के निर्देश पर जिला, ब्लाक सहित कृषि विज्ञान केंद्र पर होगे। बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अफसरों की बैठक लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 31 मई को पीएम के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुबह 9:45 बजे से शुरू होकर 12.15 बजे तक जिला व ब्लॉक स्तर पर, दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों में होगा। जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी न केवल बड़ी संख्या में जुटेंगे बल्कि उन्हें योजनाओं की सौगात भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही। इन योजनाओं के अभिसरण के जरिए पात्र लाभार्थियों का संतृप्तिकरण सरकार का उद्देश्य है, जिससे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने में मदद मिल सके। वर्तमान में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं के क्रियान्वयन, उसके प्रभाव तथा इनके सुधार पर भी चर्चा की जाएगी।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में सुबह 9:45 बजे से शुरू होकर 12.15 बजे तक चलेगा। प्रथम चरण में सुबह 9:45 से 10:50 के मध्य सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। दूसरे चरण में सुबह 11 से 12 :15 के बीच शिमला कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। पीएम इस कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों से वार्ता व पीएम-किसान निधि (11वीं किश्त) का वितरण करेंगे। उन्होंने सभी अफसरों को कार्यक्रम आयोजन के संबंध में उनके कार्य दायित्व समझाएं।
*जिला मुख्यालय पर जुटेगे इन योजनाओं के लाभार्थीगण, मिलेंगी सौगातें*
पीएम आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, पीएम मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन व अमृत, पीएम स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, पीएम मुद्रा योजना, सीएम आवास योजना, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन।
*इनकी रही मौजूदगी :*
सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, डीसी-एनआरएलएम राजेंद्र श्रीवास, डीडी कृषि वाईपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, डीपीआरओ सौम्यसील सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डीपीओ सुनील श्रीवास्तव-संजय निगम, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, डीएसडब्लुओ सुधांशु शेखर, सीवीओ डॉ अजीत सिंह।
------------------






_page-0001.jpg)
























Comments