डीएम खीरी की फोटो लगाकर 8058710138 नंबर के व्हाट्सअप के जरिये मांगे जा रहे गिफ्ट वाउचर धनराशि

लखीमपुर खीरी , 172

लखीमपुर खीरी। डीएम खीरी महेंद्र बहादुर सिंह के फोटो को लगा कर के व्हाट्सएप मैसेज  के जरिये रुपये मांगकर फैलाई सनसनी। तहसीलदार गोला श्रीनाथ गुप्ता ने दर्ज कराई एफ आई आर। उधर सूचना विभाग ने भी पत्रकारों का सहारा लेते हुए एक निवेदन किया है की 80 58 710 138 से यदि  किसी भी तरह का व्हाट्सएप मैसेज आता है तो एफआईआर दर्ज करा कर अवगत कराएं। उधर जब इस बात की खबर पूरे जनपद में फैली तो लोग बदहवास हो गए लोगों ने कानाफूसी शुरू कर दी कि जब जिलाधिकारी की फोटो लगाकर व्हाट्सएप नंबर के जरिए धनराशि अर्थात वाउचर गिफ्ट मांगे जा सकते हैं। तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है? फिलहाल लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं? लेकिन यह तो तभी पता चल पाएगा जब खीरी की पुलिस व्हाट्सएपिये  को पकड़कर अपनी गिरफ्त में कर लेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top