महिला थाने के परिवार परामर्श केन्द्र पर सुलह से 11 जोड़े दम्पतियों की हुई विदाई

लखीमपुर खीरी , 3

लखीमपुर-खीरी।उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग  के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना बबिता पटेल द्वारा काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, सुश्री कुसुम गुप्ता,कय्यूम ज़रवानी के द्वारा पारिवारिक विवादों के 22 मामलों में सुलह कराके 11 जोड़े पति पत्नी की विदाई कराके सराहनीय कार्य किया गया है।
               बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा निर्देशन में  महिला थाने के परिवार परामर्श केन्द्र पर थानाध्यक्ष श्रीमती बबिता पटेल व काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 22 मामलों में सुलह समझौता का प्रयास किया गया , जिसमें से 11 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, 08 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है,03 मामलों में जिसमें सुलह प्रयास सार्थक नही हुआ, इस अवसर पर महिला थाने की उपनिरीक्षक दिनेश मणि पाण्डेय, महिला आरक्षी सुमन लता, रेखा गौड़ द्वारा काफी सहयोग किया गया है, सुलह समझौता के समय पक्षकारों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top