बिना सूचना बढ़ा विद्युत लोड, अधिक बिल देख चकराया उपभोक्ता

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी।जनपद में बिना किसी पूर्व जानकारी के विद्युत लोड बढ़ाकर भारी-भरकम बिल भेजने का एक बड़ा मामला सामने आया है।  उपभोक्ता का आरोप है कि बिजली विभाग ने उनकी सहमति के बिना ही घरों का विद्युत भार (स्वीकृत लोड) बढ़ा दिया है , जिससे इस महीने का बिजली बिल उम्मीद से काफी अधिक आ गया है। इस अप्रत्याशित वित्तीय बोझ से परेशान उपभोक्ता अब विभाग पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं।स्मार्ट मीटर के बाद अब लोड बढ़ाने का झटका मामला फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैमाहरा विद्युत उपकेंद्र के ओदारहना फीडर का है। यहाँ के ग्राम पीरपुर निवासी एक पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि कुछ महीने पहले विभाग ने उनके और क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए थे। उस समय उपभोक्ताओं के कड़े विरोध के बाद विभाग को इसे पोस्टपेड व्यवस्था में बदलना पड़ा था।लेकिन अब बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के उपभोक्ताओं का विद्युत भार (लोड) एक किलो वाट से बढ़ाकर दो किलो वाट अचानक बढ़ा दिया गया है , जिससे जनता पर नया आर्थिक बोझ डाल दिया है।हर महीने कहीं 200 से 300 रुपए तक बिजली का बिल आता था इस बार सितंबर महीने का 801.85 रुपए आ गया।

मोबाइल पर मैसेज आने से खुली पोल

उपभोक्ताओं को इस धांधली की भनक तब लगी , जब उनके मोबाइल फोन पर बढ़े हुए बिल और संशोधित लोड की सूचना के मैसेज आने शुरू हुए। बिना किसी पूर्व चेतावनी के किए गए इस बदलाव से बिजली उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति भारी नाराजगी और गहरा असंतोष फैल गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top