ग्राम पंचायत कुकरा में विधायक रोमी साहनी के प्रयासों से बदली सड़क की सूरत, ग्रामीणों को मिली राहत।
लखीमपुर खीरी Sep 20, 2026 at 05:59 PM , 2कुकरा खीरी। ब्लॉक बांकेगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरा की अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रमुख सड़कों की खस्ताहाल स्थिति से अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जल्द ही मुक्ति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री त्वरित कार्य योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक माननीय रोमी साहनी के विशेष प्रयासों से 505 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण सड़कें—गुलशन चमन चौराहे से बाजार तक और नूरी मेडिकल स्टोर से भीरा रोड तक—लंबे समय से बदहाल स्थिति में थीं। स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा अब तक इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
रविवार को नूरी मेडिकल स्टोर से भीरा रोड की तरफ लगभग 250 मीटर हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू हो गया। वर्षों पुरानी समस्या का निस्तारण होने और निर्माण कार्य शुरू होने पर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली तथा विधायक रोमी साहनी का आभार व्यक्त किया।
कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा नेता शेर अली खान, सुरेंद्र पाल मिश्रा,राजकुमार सक्सेना, समीम खान,डॉ.अब्दुल मतीन खान, रोहतास खान, उपदीप प्रजापति, शंकर प्रजापति, शादाब खान, चुन्ना इदरीसी सहित कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का भरोसा जताया।






_page-0001.jpg)
























Comments