संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से बदहाल हुई स्वास्थ्य सेवाएं संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन सीएमओ प्रांगण में इकट्ठा हुए सैकड़ों कर्मचारी

लखीमपुर खीरी , 133

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ प्रदेश आवाहन पर लखीमपुर खीरी में सीएमओ ऑफिस प्रांगण में संविदा कर्मचारियों की चल रही हड़ताल और प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं ठप सी हो गई हैं। हड़ताल का सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर असर पड़ा है। जिला अस्पताल बाद जिला महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उप केंद्रों पर भी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। मरीज परेशान हैं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हड़ताल और प्रदर्शन के लिए संविदा कर्मचारी सीएमओ ऑफिस प्रांगण में मौजूद रहे। सात सूत्रीय अपनी मांगों को लेकर 30 नवंबर से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ लखीमपुर इकाई के समस्त संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनकी इन सात मांगो में विनियमितीकरणध् समायोजन, सृजित पदों का विभाग में सर्जन करना, वेतन पॉलिसी व वेतन विसंगति को दूर करना, सातवें वेतन आयोग का लाभ, जॉब सिक्योरिटी, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण की सुविधा, आउट सोर्स नीति को खत्म करना, बीमा पॉलिसी, आशा बहुओं का नियत मानदेय समय पर दिया जाना आदि मांगे शामिल हैं। हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को भी संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पढ़ता हुआ साफ तौर पर देखा गया। सरकार की तमाम योजनाएं जिनमें वर्तमान टीकाकरण, कोरोना जांच, कोरोना वैक्सीनेशन, आरबीएसके, आरकेएसके, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, एनसीडी कार्यक्रम, आरसीएच, परिवार कल्याण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, यूपी एचएमआईएस मासिक रिपोर्ट सहित तमाम स्वास्थ्य कार्यक्रम पर हड़ताल का असर साफ देखा जा सकता है। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का निष्कर्ष कब तक निकलेगा यह अभी पता नहीं है क्योंकि लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारी अभी तक संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से हो रही समस्याओं को लेकर गंभीर होते नहीं दिख रहे हैं। जिससे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकाल कर उनकी हड़ताल को समाप्त कराया जा सके। सीएमओ ऑफिस में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को डैम सतपाल सिंह, डीपीएम अनिल यादव, जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, महामंत्री देवेंद्र नाथ पांडे, मीडिया प्रभारी देवनंदन श्रीवास्तव, सुष्मिता वर्मा, एएनएम प्रज्ञा, शहनाज, डॉ. केके भार्गव, डॉ. पूनम, महिमा, मीना मिश्रा, इफ्तिखार खान, दीपिका, डीडीएम रवि श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वेद सोनी ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top