समाजसेवियो ने गरीबो को वितरित की चाय और बिस्कुट
लखीमपुर खीरी Dec 01, 2021 at 08:15 PM , 202गोला खीरी। मंगलवार को 7 बजे चाय और बिस्कुट का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवम माया हॉस्पिटल गोला में आयोजन किया गया। गोला गोकरण नाथ मे दिनांक 30 नवंबर दिन मंगलवार को समाज के प्रमुख लोगों द्वारा चाय और बिस्कुट वितरण करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्रित हुए और फिर वहां पर मरीजों व तीमारदारों एवं डॉक्टर और पूरे स्टाफ को चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया है। उसके उपरांत माया हॉस्पिटल मे भी चाय और बिस्कुट का वितरण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पलिया बस यूनियन गोला के मैनेजर रितेश तिवारी, पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति के महासचिव अशोक कुमार मुन्ना, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विशेष वर्मा, खुटार रोड बस स्टैंड के युवा एकता संघठन के अध्यक्ष व मैनेजर सीतेश तिवारी,हसन रजा बरकाती, आकाश वर्मा, लाल बिहारी वर्मा, सुमित अवस्थी, अतुल कुमार,आरिफ खान,अमित गुप्ता,राजीव वर्मा,मोनू गिरी,अजित पांडेय,शक्ति सिंह,हिमांषु गुप्ता,अंकित,प्रदीप मिश्रा, डॉक्टर माया हॉस्पिटल के संजीव शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments