तारिक अंसारी को सपा अल्पसंख्यक सभा का जिला सचिव बनाए जाने पर दी गई बधाई

लखीमपुर खीरी , 163

लखीमपुर खीरी। तारिक अंसारी को सपा अल्पसंख्यक सभा लखीमपुर खीरी का जिला सचिव बनाए जाने पर कार्यकताओ में खुशी की लहर दौड़ गई है। मालूम हो कि लखीमपुर खीरी के लोहिया भवन पर एक मीटिंग में पूर्व मंत्री आबिद रजा व जिला खीरी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अफजाल खान ने सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद खान व सपा जिला अध्यक्ष रामपाल यादव जी की अनुमति से तारिक अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला सचिव बनाया गया है।
श्री अंसारी को सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला सचिव बनाए जाने पर सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं। मोहम्मदी नगर स्थित उनके प्रतिष्ठान पर जाकर अंसार खान, तहजीब आलम, इकरार खान आदि ने मीठा खिलाकर शुभकामनाएं दी और सभी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है । तारिक अंसारी ने कहा कि बह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें गे और आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top