पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला

लखीमपुर खीरी , 168

लखीमपुर खीरी। जिले में आज बीती 29 नवंबर की रात को जिला स्तरीय पत्रकार पर विपक्षियों ने उनके घर पर घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।
ज्ञात हो कि देवेश कुमार मिश्रा अमर ख्याल हिंदी दैनिक समाचार पत्र से जिला लखीमपुर खीरी में बतौर ब्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। जोकि ग्राम जमुका पोस्ट महमूदपुर नाजिर थाना कोतवाली पसगवां तहसील मोहम्मदी खीरी में अपने ननिहाल में अकेले ही रहते हैं। जहां पर ननिहाली संपत्ति मिलने के कारण लोग उनसे आए दिन विवाद करते रहते हैं। बीती रात ग्राम जमुका के ही सूरज कुमार द्विवेदी पुत्र राम सरन लाल ने पत्रकार देवेश मिश्रा, जोकि कहीं बाहर से घर वापस ही आए थे, को फोन करके घर से बाहर बुलाया। लेकिन जैसे ही देवेश मिश्रा ने गेट खोला कि तभी पहले से ही घात लगाए बैठे सूरज कुमार द्विवेदी पुत्र राम सरन लाल ने पत्रकार के ऊपर लोहे की पाईप से अंधाधुंध वार करने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से देवेश मिश्रा बेखबर थे। जिसके कारण लाख बचाव करने के बावजूद भी पाईप लगने से देवेश मिश्रा का सर फूट गया। घुटना फूट गया तथा सीना, बाहें आदि कई अन्य जगहों पर भी काफी चोटें आईं। उक्त घटनाक्रम की जानकारी देवेश मिश्रा ने तुरंत पुलिस को दी। जिस पर कि रात में ही कोतवाली पसगवां से पुलिस आई। जोकि दोनों पक्षों को सुबह थाने बुलाकर वापस चली गई। सुबह देवेश मिश्रा ने थाने में जाकर लिखित तहरीर देकर अपराधी विपक्षी सूरज कुमार द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।


लखीमपुर खीरी। गौरीफंटा बॉर्डर पर प्लांट क्वॉरेंटाइन अधिकारी हुए रिटायर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सम्मानित कर दी विदाई मुख्य अतिथि एसपी धनगढी कैलाली नेपाल रहे गौरीफंटा बॉर्डर पर प्लांट क्वॉरेंटाइन विभाग में कार्यरत श्री एससी शर्मा जी कल अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए इस अवसर पर  बॉर्डर स्थित वन विभाग कार्यालय में बॉर्डर के सभी लोगों द्वारा एक विदाई कार्यक्रम रखा गया था जिसमें भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचकर सेवानिवृत्त हुए श्री शर्मा जी को अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ,और सभी प्रिय विधानसभा वासियों की ओर से विदाई कर उनको अग्रिम नए कार्यकाल व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ,कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि गुप्ता के अनुरोध पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नेपाल धनगढी कैलाली के एसपी श्री विश्वा अधिकारी जीने भी शर्मा जी को शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर भारत नेपाल के तमाम बड़े व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे रवि गुप्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top