इंडियन गैस बॉटलिंग प्लांट पर चालकों परिचालकों को यातायात के नियमों पर दिलाई गई शपथ

लखीमपुर खीरी , 461

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर इंडियन बॉटलिंग प्लांट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के लिए किया गया जागरूक
लखीमपुर खीरी-जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन खीरी के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक  क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में  जनपद में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज 29 नवंबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सहायक सहभागीय अधिकारी रमेश कुमार चैबे व प्रभारी यातायात खीरी निर्मलजीत यादव द्वारा संयुक्त रुप से जागरूकता अभियान के अंतर्गत इंडियन बाटडलिंग प्लांट जनपद खीरी में करीबन 100 चालकध्परिचालको को पंपलेट देकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। और सभी को शपथ दिलाई गई कि हम लोग नियम का पालन करेंगे यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। इस दौरान चालक परिचालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि आए दिन लोगों की जान चली आती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । इसी क्रम में बताया गया इंडियन ऑयल गैस अत्याधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण विशेष सतर्कता पूर्वक वाहन चलाने चाहिए एवं वाहन चलते समय यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ट्रैक्टर ट्राली बैलगाड़ी में रिफ्लेक्टर लगवाया गया। जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी।

 

Related Articles

Comments

Back to Top