समाजवादी व्यापार सभा ने कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाए जाने का किया विरोध
लखीमपुर खीरी Nov 30, 2021 at 10:59 PM , 334लखीमपुर खीरी।जनपद खीरी में आज समाजवादी व्यापार सभा ने कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ा कर 12 प्रतिशत किए जाने को लेकर भाजपा के नोटिफिकेशन का समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। थरबरनगंज में कपड़े के दुकानदारों के साथ कपड़े व जूतों को माला व अगरबत्ती दिखाई। भाजपा के राज में बेकाबू हो रही महंगाई पर नाराजगी जताई जिला अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कहा भाजपा की सरकार ने कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिससे नए साल में महंगाई और बढ़ेगी जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युसूफ, ऋषभ रस्तोगी, मेराज, निखिल वर्मा, आदिल, पवन गुप्ता, रोहित गुप्ता, अजीजुल्लाह पप्पू, शानू उसमनी, शुभम भार्गव, तौकीर अहमद आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments