डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय राजापुर का औचक निरीक्षण, परखी भोजन की गुणवत्ता
लखीमपुर खीरी Nov 30, 2021 at 10:55 PM , 140लखीमपुर खीरी। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने करीब एक बजे प्राथमिक विद्यालय ( इंग्लिश मीडियम) राजापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भोजनावकाश चल रहा था, बच्चे भोजन कर रहे थे। डीएम ने स्वमं मिड डे मिल रोस्टर के तहत बनाए गए (चावल, चने-उरद की मिश्रित दाल) भोजन की गुणवत्ता देखी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें दुलारा और नियमित भोजन मिलने की पुष्टि की। डीएम के पूछने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजू राना ने बताया कि प्रधानाध्यापक रितु अवस्थी चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) पर है। विद्यालय में 366 बच्चे नामांकित हैं, आज 195 बच्चे उपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित पंजिका समेत अन्य अभिलेखों को भी देखे। निरीक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजू राना, शिक्षक जूली गौतम, सविता दीक्षित व शिवानी श्रीवास्तव मौजूद मिली।
.....अचानक डाइट पहुंचे डीएम, पठन-पाठन समेत अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल
मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश गुप्ता से संस्थान में संचालित कक्षाओं की जानकारी ली। डीएम के पूछने पर प्रचार्य ने बताया कि वर्तमान में वर्ष 2021 डीएलएड प्रथम सेमेस्टर संचालित है, जिसमें 200 बच्चे नामांकित हैं। जिसमें आज 172 प्रशिक्षु उपस्थित हैं। डीएम ने डीएलएड प्रथम वर्ष की कक्षा में पहुंचकर पठन-पाठन की पड़ताल की। इस दौरान प्रवक्ता श्रवण कुमार व अनिल कुमार पठन-पाठन कराते मिले। डीएम ने डाइट के विभिन्न पटलों सहित कार्यालय परिसर का गहनता से निरीक्षण किया और उपस्थित पंजिका देखी। उन्होंने सभी डायट प्रवक्ताओं से उनके कार्य दायित्वों की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित करने की कार्यवाही के लिए डायट प्राचार्य को निर्देशित किया है। डीएम ने प्रशासनिक ब्लॉक की खूबसूरती देखकर जहां एक और प्रशंसा की वहीं दूसरी ओर कक्षा कक्ष को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।






_page-0001.jpg)
























Comments