कोतवाली प्रभारी ने इंटर कॉलेज में दी यातायात की जानकारी

लखीमपुर खीरी , 326

गोला खीरी। सड़क सुरक्षा यातायात माह के समापन के अवसर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज में में जागरुकता गोष्ठी वाह निबंध प्रतियोगिता  आयोजित कर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। इस अवसर पर कोतबाली गोला के प्रभारी असलम अली ने कहा कि वह इन नियमों का पालन कर खुद तो दुर्घटनाओं से बच सकते हैं, और दूसरों की जिंदगी भी बचा सकते हैं।  थाना प्रभारी असलम अली  ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। अनदेखी से प्रति वर्ष बढ़ रही मृत्यु दर चिंता का विषय है। हम लोग सड़क दुर्घटना के समय वीडियो मोबाइल ना बनाने की सलाह दी  कहीं दुर्घटना होती है तो वीडियो और फोटो न खींच कर 112, 108 पर फोन किया जाए ताकि जल्द सहायता मिल सके। बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट, वैध कागजात रखें और रात में डिपर का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट बांध कर निर्धारित गति में चले। दुर्घटनाओं की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर देने से पुलिस और मेडिकल टीम अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।  सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र  यादव जी ने बताया कि चेकिंग के दौरान घबराइए नहीं ना ही देखकर भागे समझ से काम ले हम लोग के पास आकर अपनी पूरी बात रखें हम लोग आप लोग की मदद के लिए ही हैं  दोपहिया वाहनों पर हेलमेट अवश्य लगाएं स श्री यादव जी ने बताया कि कि बच्चों के जागरुक होने पर यह जागरूता आगे अभिभावकों और परिचितों तक भी पहुंचती है। तथा साइबरसिक्योरिटी क्राइम के बारे में भी विस्तार से चर्चा की अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एल आर  वर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों को जानकारी देते हुए आए हुए अतिथियों धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में एपी सरोज, श्याम मूर्ति शुक्ला, राम नरेश वर्मा ,डॉअनिल कुमार ,एस के वर्मा ,अशोक कुमार,  लखपत भारती एवं संचालन देवेंद्र सिंह  ने किया स

 

Related Articles

Comments

Back to Top