डीएम ने लिया किसानों से फीडबैक, जानी धान खरीद की जमीनी हकीकत
लखीमपुर खीरी Nov 30, 2021 at 10:54 PM , 145लखीमपुर खीरी। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में स्थापित धान क्रय केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर खरीद की पड़ताल की। डीएम करीब 12/30 बजे राजापुर मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने क्रय केंद्रों पर जाकर धान खरीद की वस्तुस्थिति जानी, मौजूद खमरिया के किसान गुरमीत कौर से बातचीत की। इस दौरान किसान ने बताया कि वह दो ट्राली धान बेचने हेतु लाया था, जिसे बेचने में उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने आए हरैया के किसान रोहित कुमार से भी उनका फीडबैक लिया। डीएम ने मंडी में स्थापित अन्य केंद्रों का पैदल भ्रमण कर प्रभारियों से अबतक कितने किसानों से कितनी मात्रा में धान की खरीदा गया, की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने क्रय केंद्र पर क्रय रजिस्टर, स्टॉक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका, अस्वीकृत धान की विवरण पंजिका सहित अन्य अनुरक्षित पंजिकाओ भी देखी। निर्देश दिए कि प्रत्येक क्रय केंद्र प्रभारी खरीदे धान को आवंटित मिल पर तत्परता से भिजवाए, जिससे क्रय केंद्र के गोदाम खाली रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्र प्रभारी सुनिश्चित करें कि केंद्रों के बाहर धान कदापि ना रखें, खरीदे गए धान भीगने पर संबंधित केंद्र प्रभारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। डीएम ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान को मानक युक्त धान बेचने में कोई असुविधा ना हो, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। शासन की मंशानुरूप प्रशासन आपका मानक युक्त धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए कटिबद्ध है। किसान अपने मनचाहे क्रय केंद्र पर धान बेचें।
डीएम ने देखी नीलामी प्रक्रिया, अपने सम्मुख लगवाई मानक विहीन धान की बोली
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर की नीलामी प्रक्रिया देखी। डीएम के सम्मुख मंडी सचिव की निगरानी में नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। धान व्यवसायियों ने मानक विहीन धान की अधिकतम बोली 1800 लगाई। वही बासमती धान की बोली 2000 लगाई। बोली लगने के दौरान डीएम ने मौजूद किसानों से कहा कि धान के वाजिब मूल्य मिलने पर ही सहमति दें। असहमत होने पर उनके धान की बिक्री नहीं होगी। हालांकि मौजूद किसानों ने अपने धान के वाजिब मूल्य मिलने पर डीएम के सम्मुख ही सहमति दी।






_page-0001.jpg)
























Comments