नगरों की सवारे सूरत, स्वच्छता पर फोकस कर काम करें ईओ-डीएम ठंड के मद्देनजर मुकम्मल कराएं सभी व्यवस्थाएं

लखीमपुर खीरी , 133

लखीमपुर खीरी। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नगरीय निकायों के अफसरों संग बैठक की, जरूरी निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिशासी अधिकारियों से नगरीय क्षेत्रों की सूरत बदलने के लिए बेहतर प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर सफाई देखने हेतु मुस्तैदी से काम करें। प्रत्येक ईओ सुबह व शाम नगरीय क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करें। उन्होंने नगर निकायवार ठंड के मद्देनजर की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की। रैन बसेरे की संख्या, उनकी क्षमता जानी। ठंड के मद्देनजर रैन बसेरों में सभी आवश्यक व मूलभूत सुविधाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए। वही अभी से अलाव के स्थानों को चिन्हित करते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाएं। ईओ सभी विकास कार्यों में विभागीय व वित्तीय नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार सिंह सहित स्थानीय निकाय लिपिक शैलेंद्र कुमार वर्मा व नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top