डीएम की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट इन्वायरमेंट प्लान पर हुआ मंथन

लखीमपुर खीरी , 318

लखीमपुर खीरी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अफसरों के संग एक जरूरी बैठक कर डिस्ट्रिक्ट इन्वायरमेंट प्लान पर गहन मंथन किया। डीएम ने डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंट प्लान की अद्यतन प्रोग्रेस जानी, समीक्षा करते हुए संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। सभी संबंधित अधिकारी सभी अपेक्षित सूचनाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रभागीय वनाधिकारी दक्षिणी को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें, ताकि समय से डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंट प्लान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ को प्रेषित किया जा सके। डीएफओ समीर कुमार ने डिस्टिक एनवायरमेंट प्लान की आवश्यकता व प्रासंगिकता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर जूनियर रिसर्च सरोज कुमार द्वारा डिस्ट्रिक्ट इन्वायरमेंट प्लान तैयार जा रहा है। यह प्रकरण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) नई दिल्ली से संबंधित है, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर शुद्ध एवं परिमार्जित सूचनाएं समय से प्रेषित कर दे, ताकि समय से डिस्ट्रिक्ट इन्वायरमेंट प्लान को मूर्त रूप दिया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से डीएफओ समीर कुमार, सुंदरेश, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी क्षितिज पटेल, एशिया मोड़ डॉ आरपी दीक्षित, अधिशासी अभियंता जल निगम आरबी पटेल, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह, नगरीय निकायों के ईओ सहित समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top