प्रहलाद चैहान की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने विष्णुपुर पहुंचे संजीव कुमार मुन्ना

लखीमपुर खीरी , 191

लखीमपुर खीरी।  पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मुन्ना लगातार पलिया विधानसभा के परिजनों सुख दुख में पहुंच रहे हैं । वह पलिया विधानसभा को अपना विशाल परिवार समझ कर कार्य करते हैं । उनका यह मानना है कि पलिया विधानसभा का विशाल परिवार उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कुछ समय पूर्व विष्णुपुर निवासी राम भक्त चैहान के भाई पहलाद चैहान की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी । विष्णुपुर निवासी पहलाद चैहान अपने खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहे थे । जिसके चलते कीटनाशक दवाई के प्रभाव से उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा सूचना पाते ही संजीव कुमार मुन्ना अपने अनुभवी साथियों के साथ विष्णुपुर पहुंचे । जहां पूर्व विधायक पुत्र ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। संजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि यह मेरा विशाल परिवार है और अपने विशाल परिवार के सुख दुख में मैं सदैव खड़ा रहूंगा । संजीव कुमार मुन्ना ने पहलाद चैहान के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है ।

 

मोहम्मदी खीरी। उपजिलाधिकारी कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई ,जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने की बैठक में भाजपा ,सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद रहे ,उप जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा आज मतदाता पुनरीक्षण का अंतिम दिवस है,पूरे विधानसभा में जिस बूथ पर कोई मतदाता बनने से रह गया हो तो आज शाम तक फार्म  बीआरसी पर जरूर दे दे ,तथा कैई भी दिक्कत किसी बूथ पर हो मुझे जरूर अवगत कराऐ,उन्होंने बताया प्रत्येक बूथ पर इस बार बड़ी संख्या में नए मतदाता के फार्म आऐ है ,जिसकी फीडिंग हो रही है ,जिसमे विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का  महत्वपूर्ण सहयोग मिला है, उन्होंने कहा 20 दिसंबर तक फीडिंग का काम चलेगा तथा उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा ,और उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस बार लगभग 60ः महिलाऐ मतदाता बढी है, कोई भी बूथ शून्य की श्रेणी में नहीं है,  पूरे विधानसभा में 31 बूथ बढे हैं, इस बैठक में सपा जिला सचिव दिलीप यादव, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बलराम वरुण ,बसपा विधानसभा अध्यक्ष शिवराम गौतम सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे

Related Articles

Comments

Back to Top