गाय को बचाने में हाइवे पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली,टला बड़ा हादसा
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2021 at 10:41 PM , 184लखीमपुरखीरी।आवारा पशुओं को बचाने के चलते लखीमपुर सीतापुर रोड पर स्थित ग्राम बांसखेड़ा के पास नेशनल हाईवे पर गन्ने से भरी ट्राली पलट गई गनीमत रही की ट्राली के साथ ट्रेक्टर नहीं पलटा जिसके चलते ट्रेक्टर चालक व उसका एक साथी बाल बाल हादसे का शिकार होने से बच गए।इस दौरान कोई बड़ा वाहन पीछे से नहीं आ रहा था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बताते चलें कि यह घटना कोई पहली घटना नहीं है,आवारा पशुओं के इस तरह से रोड पर घूमने के चक्कर में अब तक कई हादसे हो चुके हैं व कई घायल और कई लोगों की दुर्घटना में जान भी जा चुकी है।इसके अतिरिक्त सिर्फ इंसान ही नहीं बल्की ये आवारा पशु भी आए दिन दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। लेकिन प्रशासन ने कभी इन आवारा पशुओं पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया है।एक तरफ जहां प्रशासन और सरकार आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाए जाने की हवा हवाई बाते करती हैं, लेकिन मामला ठीक उसके विपरीत है कि अगर गौशलाएं बनाई गई है तो आखिर इन आवारा घूम रहे पशुओं के झुंड रोड पर क्यों नजर आ रहे हैं। जिनके कारण आए दिन कोई न कोई घटना बराबर घट रही है या बनाई गई गौशालाए भी भ्रष्टाचार की भेट तो नहीं चढ़ गई। वैसे भी जनपद में जो गौशलाए बनाई गई है, उसमे भी अधिकतर गौशाला खाली पड़ी है, मतलब की सरकार द्वारा लागू की गई हर योजना पर अधिकारियों द्वारा बराबर पलीता लगाया जा रहा है। और सरकार इस बात को जानते हुए भी अंजान बनी हुई है। जो सोचने का विषय है। और जिला प्रशासन को इसपर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जीवन इंसान का हो या जानवर का अनमोल है और बराबर है।






_page-0001.jpg)
























Comments