वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सक्सेना पंचतत्व में विलीन

लखीमपुर खीरी , 283

लखीमपुर-खीरी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार ‘खीरी प्रभात’ समाचार पत्र के सम्पादक प्रदीप सक्सेना का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रविवार को स्थानीय रामघाट पर उनके बडे़ पुत्र आदर्श सक्सेना ने उन्हें मुखाग्नि देकर उनका अन्तिम संस्कार किया। ज्ञात हो कि बीमारी के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में उनका उपचार के दौरान निधन हो गया था। रामघाट पर उनके परिजनों रिश्तेदारों सहित कई पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। परिजनों ने बताया कि उनका दसवां एवं शुद्धि हवन कार्यक्रम उनके निवास भंसड़िया कांशीराम कालोनी में शनिवार को होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top