आक्रोशित किसानों ने सहकारी गन्ना समिति के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

लखीमपुर खीरी , 174

लखीमपुर खीरी। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के द्वारा किसानों का बकाया भुगतान न दिए जाने को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर पहुंचे किसानों ने गन्ना समिति के मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सहकारी गन्ना समिति के मुख्य गेट पर तालाबंदी करने के बाद किसान चीनी मिल परिसर में जा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में मौजूद किसानों ने एक स्वर में बकाया भुगतान ना दिए जाने तक चीनी मिल को गन्ना ना देने की बात कही। किसानों का कहना था कि बकाया भुगतान न मिलने के चलते वह अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। साथी उनके भरण-पोषण में भी खासा दिक्कतों का सामना हो रहा है। इसके अलावा मजदूरों की मजदूरी सहित विभिन्न समस्याएं भी उन्हें दिन रात परेशान करती रहती हैं। किसानों के आक्रोश को देख बड़ी संख्या में पुलिस बल मिल परिसर में जा पहुंचा। अधिकारियों ने किसानों को समझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन किसान बकाया भुगतान न मिलने तक आंदोलन की राह पर डटे रहने की बात कह रहे हैं। इस दौरान विकास कपूर, जसपाल सिंह, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अमनदीप सिंह, कमलेश राय, संदीप सिंह, राजू चैरसिया व रामकुमार भार्गव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top