समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 214

मोहम्मदी खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को उत्तर प्रदेश टी ई टी परीक्षा रद्द होने के सम्बंध में महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नाकामी और घोर लापरवाही के चलते टी ई टी की परीक्षा रद्द कर दी गई जिसमें देश के भविष्य छात्र छात्राओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को रोकने के बजाय वर्तमान सरकार अधिक से अधिकतम लोगों को सरकारी संस्थाओं से वंचित करने की और अग्रसर होती नजर आ रही है राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में उन्होंने मांग करते हुए लिखा कि सरकार 15 दिनों के अंदर पुनः टी ई टी परीक्षा को आयोजित करे,सरकार आगामी आयोजित टी ई टी परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने हेतु यात्रा भत्ता व रेलगाड़ी और बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था करे और साथ ही साथ परीक्षा रद्द होने व परीक्षार्थियों के आगमन में हुई आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए प्रत्येक छात्र व छात्रा को कम से कम 5-5 हजार की आर्थिक मदद की जाए। इस दौरान युवजन सभा के मोहम्मदी विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा फैज हाशिम , जिला उपाध्यक्ष कामरान हुसैन, जिला उपाध्यक्ष नितेश त्रिवेदी,मोहित यादव जिला उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष आसिब मंसूरी, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कुमार राज, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद नफीस, मुकीम ख़ान, शाहनवाज , इखलाक, सदाकत अली, अनूप यादव, निरंकार यादव, शाहरुख वेग, आनंद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top