xमतदाता जागरूकता रैली निकाली
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2021 at 10:33 PM , 153रमिया बेंहड़ खीरी। गुलरिया ताल के अमेठी ग्राम पंचायत विकासखंड रमिया बेहड़ में मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों व शिक्षकों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली में प्रतिभाग किया। रैली में मतदान जागरूकता संबंधी स्लोगन की तख्तियां पकड़े बच्चे, लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाते हुए संपूर्ण ग्राम पंचायत में भ्रमण करते दिखे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक को राष्ट्र के विकास में अपने मतदान का उपयोग करना चाहिए । लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है । खंड विकास अधिकारी कमल कांत सिंह ने कहा लोकतंत्र में प्रत्येक मत उपयोगी होता है, 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को मतदान में प्रतिभाग करना चाहिए। रैली में खंड विकास अधिकारी कमल कांत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, सचिव वीरेश जोशी, ए आर पी संतोष वर्मा, प्रधानाध्यापक संविलयन विद्यालय अग्घरा सुमित वर्मा ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ मौर्य तथा भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments