किसान सेंटरों पर कर रहे धरना प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी , 166

निघासन खीरी-पलिया चीनी मिल के द्वारा किसानों का बकाया भुगतान न दिए जाने पर क्षेत्रीय किसान सेंटरों पर कर रहे धरना प्रदर्शन, सोमवार सुबह मुर्गहा सेंटर पर किसान धरने पर बैठे, किसानों द्वारा तौल कांटे पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया, वहीं किसानों ने बताया कि बकाया भुगतान न मिलने तक चीनी मिल को गन्ना नही दिया जाएगा,बीते दिन रविवार को छेदुई पतिया के बी सेंटर पर आक्रोषित किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था।वहीं पलिया चीनी मिल क्षेत्र के समस्त सेंटरों पर किसानों ने मिल प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताया तथा धरना प्रदर्शन में शामिल किसानों का कहना था कि जब तक चीनी मिल उनका बकाया भुगतान नही कर देती वह मिल को गन्ने की सप्लाई नही करेंगे।इस दौरान नशरत अली, सुभाषचंद्र, अशरफ अली, कृष्ण कुमार, संजीत कुमार, इस्पाक अली, बसारत, छोटू, राजेश कुमार जयसवाल, लवकुश, बदलू, ओमप्रकाश, जयपाल आदि किसान धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top