जिला प्रवक्ता बने अमित कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2021 at 10:32 PM , 155लखीमपुर खीरी। दिनांक 29 नवंबर को कांग्रेस पार्टी से लखीमपुर खीरी के जिला प्रवक्ता एवं जिला कोऑर्डिनेटर पद हेतु लिखित परीक्षा पास होकर हाईकमान से नव नियुक्त जिला प्रवक्ता अमित कुमार गुप्ता जी के आवास पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ने अपनी टीम के साथ पहुंच करके उनका माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया गया सभी ने उनके नियुक्ति पर खुशी जाहिर की साथ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंभी के अध्यक्ष मतीन शाह, यतीश चंद्र शुक्ला विश्व रिकॉर्ड धारी,पंकज पटेल, फकीर मोहम्मद, अंकुर पटेल आदि कांग्रेस जन गोला में उपस्थित रहे ,इसी प्रकार नवनियुक्त जिला कोऑर्डिनेटर इम्तियाज अली का जिला मुख्यालय कांग्रेस भवन पर शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कई कांग्रेस जनों के साथ उनका माल्यार्पण कर का स्वागत किया सभी जनों ने दोनों युवाओं को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी लखीमपुर में जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी संजय गोस्वामी, तारिक हुसैन एडवोकेट, श्रीमती रितु राज,रवि गोस्वामी आदि कांग्रेश जन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments