रथ यात्रा पहुंची पलिया नगर रवि गुप्ता के साथ पलिया रत्न डॉ एके कपूर साहब ने अपने स्टाफ के साथ किया भारत माता पूजन

लखीमपुर खीरी , 361

लखीमपुर खीरी। देश की आजादी के 75वें वर्ष पर शहीदों की स्मृति में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के क्रम में आज रथयात्रा पलिया नगर पहुंची सिनेमा चैराहे पर पलिया के प्रथम पलिया रत्न क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक डॉ एके कपूर साहब ने अपने पूरे स्टाफ के साथ भारत माता का पूजन  व आरती कर अमर शहीदों  को श्रद्धांजलि अर्पित की।  समाजसेवी रवि गुप्ता व डॉक्टर कपूर साहब ने कहा कि इतिहास के पन्नो में दबे क्रांतिकारियों के बलिदान व संघर्ष से हमें आजादी मिली है जिसको अक्षुण्य बनाये रखना हम सभी नागरिकों का  परमकर्तव्य है। यात्रा के दौरान , हैप्पी श्रीवास्तव ,कुलदीप जायसवाल, बलजीत सिंह कीर, डॉक्टर पाल, सहित अन्य लोगों ने भी भारत माता का पूजन अर्चन किया, विकास जी संपूर्णानंद जी रथ पर मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top