विद्युत विभाग मे दो कर्मचारियों का हुआ विदाई समारोह
लखीमपुर खीरी Aug 02, 2021 at 08:13 PM , 129मोहम्मदी खीरी। विद्युत वितरण खंड मोहम्मदी मे कार्य रत श्रीमती खैरुन्निसा और राम लली जो काफी समय से विभाग में कार्यरत थी आज विभाग के माध्यम से भावभीनी विदाई दी गयीएअधिशासी अभियंता अताउर जफर ने विदाई समारोह मे बोलते हुऐ कहा कि हमेशा इन दोनो कर्मचारियों का सहयोग मिलता रहा है और हमेशा विभाग की ओर से हर संभव मदद हमेशा करी जाएगी विदाई बहुत ही दुखद पहलू होता है इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से उपखंड अधिकारी शुभम मौर्य पलिया विकार उपखंड करें संजय कुमार अवर अभियंता आरके वर्मा मोहम्मद अकमल हुसैन सुशील कुमार अजय कुमार विद्युत विभाग के अध्यक्ष पंकज सिंह रितेश सिंह मोहम्मद असलम बिजली मैडम प्रियंका एगौरव आशीष सिहएमैडम सरोजनी सहित विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे सभी ने माला हार पहनाकर अभिनंदन किया तथा स्मृति चिन्ह देकर विदाई कीए कार्यक्रम का संचालन विभाग के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अब्बास नकवी ने किया।
ई पुस्तक कोविड 19 का लाभ उठाएं
लखीमपुर खीरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कोविड 19 की सम्यक जानकारी के लिए ई पुस्तक कोविड 19 वेबसाइड लोड है। ईमेल व टाल फ्री नम्बर से भी इसकी जानकारी ली जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्कालीन कार्यवाहकअध्यक्ष व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इ पुस्तक का दो माह पूर्व विमोचन किया था। टाल फ्री नम्बर 1800.429.0234ए मेल नचेसेंध्नचण्दपबण् पद ए वेबसाइट ूूूनचेसेंण्नचण्दपबण्पद पर कोई भी ई पुस्तक का लाभ उठा सकता है। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्णिका अवध ने दी।जनपद का नाम बदलकर लक्ष्मीपुर रखा जाए--हिंदू जागरण मंच
लखीमपुर खीरी। हिंदू जागरण मंच द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच द्वारा मांग की गई कि लखीमपुर खीरी जनपद का नाम बदल कर उसका पूर्व नाम लक्ष्मीपुर किया जाए। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई जनपदों के नाम जो पूर्व में थे उन्हें रखा गया है जिससे उत्तर प्रदेश का मान एवं गौरव बढ़ा है हम सब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं जनपद वासी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन करते हैं कि हमारे लखीमपुर खीरी जनपद का नाम बदलकर उसका पूर्ण नाम जो लक्ष्मीपुर था किया जाए हम सभी कार्यकर्ता एवं जनपद वासी आपके सदैव ऋणी रहेंगे इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता महामंत्री प्रभात अवस्थी आलोक शुक्ला प्रशांत आर सचिन श्रीवास्तव महंत संतोष दास सचिन वाल्मीकि प्रमोद शर्मा अजय जयसवाल संजीव अवस्थी रौनक अवस्थी राम से रामसेस चैरसिया दीपक गुप्ता प्रांत मंत्री राहुल तिवारी जी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments