धर्मांतरण को बंद कराने के लिए एसडीएम को रवि गुप्ता ने सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 115

लखीमपुर खीरी। भोले भाले बनवासी थारू समाज के लोगों को भरमा कर उनके धर्मांतरण  किये जाने की सूचनाएं लगातार क्षेत्र में सुर्खियों में होने के कारण पलिया के भाजपा नेता रवि गुप्ता इस घ्रणित कार्य को बंद कराने के लिए सबसे आगे आए हैं और वह लगातार इस ओर प्रयास कर रहे हैं जन जागरण भी कर रहे हैं। आज रवि गुप्ता ने एसडीएम पलिया महोदय को एक ज्ञापन उनकी गैरमौजूदगी में तहसीलदार पलिया महोदय को सौंपा जिसमें शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की बात कही गई है एथारू क्षेत्र में हो रहे जबरन धर्मांतरण को बंद कराकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है ज्ञापन की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी महोदय को भी भेजी गई है आशा जताई जा रही है इस मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द शासन एवं प्रशासन इस पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कर चिन्हित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का कार्य करेगा और शीघ्र ही हो सकता है इस धर्मांतरण का जो खेल चल रहा है वह बंद हो सकेगा

Related Articles

Comments

Back to Top