प्रेस की स्वतंत्रता का हनन बिल्कुल बर्दाश्त नही-मीडिया हाउस

लखीमपुर खीरी , 190

मोहम्मदी खीरी - मीडिया हाउस व समस्त पत्रकर संगठन मोहम्मदी के तत्वाधान के भारत समाचार व दैनिक भास्कर के कार्यालय पर हुई कार्यवाही के विरोध में वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया हाउस संरक्षक अब्बास नकवी के नेतृत्व में एक सामुहिक ज्ञापन उपजिलाअधिकारी मोहम्मदी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौंपा गया।साथ ही ज्ञापन में मांग की गई लगातार जो पत्रकारो के उत्पीड़न व पत्रकारो पर अत्याचार तत्काल प्रभाव से रोका जाए,इस प्रकार की कोई कार्यवाही बिल्कुल भी पत्रकारो को डरा नही सकती।ज्ञापन में बड़ी संख्या के पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व मीडिया हाउस के संचालक आकाश सैनी ने किया।मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अब्बास नकवी,कमल गुप्ता,हरविंदर सिंह,इरफान अहमद,मो०इलियास,शिवम राठौर,रियासत अली,जर्रार खान,रविउल्ला,देवरंजन मिश्रा,सिदाकत मंसूरी,शाहनवाज, अमित कुशवाहा,अतुल मिश्र,गौरव सिंह,अश्वनी सिंह,जसवंत सिंह,दानिश,राशिद,इंतजार व मीडिया हाउस संचालक आकाश सैनी एड० सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

 

लखीमपुर की बेटी का दिल्ली में उत्कृष्ट कार्य
लखीमपुर खीरी। रिटायर्ड शिक्षक व वरिष्ठ विहिप पदाधिकारी राम सेवक शर्मा व प्रमुख अधिवक्ता रहीं  स्व सुधा शर्मा की पुत्री नेहा शर्मा ने दिल्ली में समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करके जिले का परचम लहराया है। जबलपुर (मध्य प्रदेश) की प्रमुख एनजीओ नवजीवन रिहैबिलिटेशन सेंटर, करुणा (एनजेआरसी) ने उनके उल्लेखनीय कार्य के कारण उन्हें निदेशक मंडल का सदस्य मनोनीत किया है। नेहा उक्त एनजीओ का कार्य दिल्ली में देखती हैं।  मानसिक शारीरिक विकार के 13 बच्चों व माँ बाप के छोड़े 6 बच्चों का रखरखाव संस्था कर रही है। इसके अतिरिक्त दिल्ली की एनजीओ शिशु संगोपन गृह के अंतर्गत एकल अभिभावक या अनाथ 100 बच्चों का समय समय पर सहयोग करती है। जिला वासियों को नेहा पर गर्व है। कोविड आपदा के दौरान भी संस्था बराबर दिल्ली में दवा, आक्सीजन की व्यवस्था, मास्क वितरण, सेनिटाइजर वितरण, अस्पताल में भर्ती में तन्मयता से लगी रही।


बगैर रिफ्लेक्टर चल रहे वाहनों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा

रिफ्लेक्टर विहीन वाहनों का अभियान चलाकर करें चालान, वसूले दस हजार का जुर्माना-डीएम
अज्ञात वाहन से मौत पर दो लाख मुआवजा का प्रावधान रू डीएम
भ्रमणसील रहकर सड़कों पर बढ़ाएं प्रवर्तन कार्रवाईया-डीएम
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने इस कैलेंडर वर्ष की तृतीय जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय परिवहन समिति की बैठक की। जिसमें संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक का संचालन एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे ने किया।
डीएम ने कहा कि अज्ञात वाहन से किसी व्यक्ति की मृत्यु या घायलध्जख्मी होने पर जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन पर (हिट एंड रन) सोलेशियम स्कीम के जरिए सहायता दी जाएगी। ऐसे प्रकरणों में मृत्यु की दशा में 02 लाख व गंभीर घायल होने पर 50 हजार की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए मृतक का पोस्टमार्टम जरूरी है। डीएम ने कहा कि रिफ्लेक्टर देखने में मामूली लग सकता है, पर यह कई हादसों को रोकने और जान बचाने में कारगर है। पर इसको लेकर वाहन स्वामी गंभीर नहीं है। डीएम ने परिवहन-पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बगैर रिफ्लेक्टर लगाए संचालित वाहनों का अभियान चलाकर नियत दस हजार का चालान करते हुए गाड़ी सीज करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में बगैर रिफ्लेक्टर के वाहनों का संचालन कदापि ना हो। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाएं, यह आपकी उपस्थिति को दर्शाता है। पीडब्ल्यूडी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर काम कराए। उन्होंने पलिया के शारदा पुल की सड़क पर गड्ढों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने नाबालिक बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने व गैर विधिक तरीके से नंबर प्लेट लगाने पर किये चालानों का विवरण जाना। एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे व सीओ (ट्रैफिक) अरविंद कुमार ने मिलकर किए गए चालनो का प्रकृतिवार विवरण बताया। डीसीओ बीके पटेल ने बताया कि चीनी मिलों ने गन्ने के ट्रालो के जरिए परिवहन पर अंकुश लगाया। सीजन शुरू होते ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने की कार्यवाही की जाती है। डीएम ने निर्देश दिए कि बिना रिफ्लेक्टर लगाए वाहनों की गन्ने की तौल न की जाए। बैठक में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी देवेंद्र सिंह ने जिले में 19 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। जिनमें सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने गति नियंत्रण बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, जेब्रा क्रॉसिंग, सांकेतिक बोर्ड, क्रैश बैरियर, संकीर्ण पुल-पुलिया की रैलिंग की मरम्मत की जानकारी दी। डीएम ने एआरटीओ ने स्कूली वाहनों की जांच, फिटनेस, चालकों के चरित्र सत्यापन सहित विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की।
इनकी रही मौजूदगी
जीएम संपूर्णनगर चीनी मिल आजाद भगत, एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे, सीओ (सदरध्ट्रैफिक) अरविंद कुमार, टीएसआई धर्मराज सिद्धार्थ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी देवेंद्र सिंह, डीआईओएस डॉ ओपी त्रिपाठी, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, एडीआईओ विपिन कुमार मौजूद रहे।


सीएम के जनता दरबार में ट्राई साइकिल पाने की फरियाद लेकर पहुंचा खीरी जिले का फरियादी दिनेश
सीएम के निर्देश पर डीएम ने दिव्यांग फरियादी को सौंपी ट्राई साइकिल
ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग दिनेश ने सीएम को बोला शुक्रिया
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को खीरी जिले के तहसील धौराहरा व ब्लॉक ईसानगर के ग्राम अल्लीपुर, ऐरा स्टेट के निवासी दिव्यांग दिनेश कुमार पुत्र नंद किशोर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में ट्राई साइकिल पाने की फरियाद स् लेकर जा पहुंचा। सीएम ने फरियादी से स्वमं मुलाकात कर उसका कुशल क्षेम जाना। फरियादी ने सीएम से ट्राईसाइकिल की मांग की। जिस पर सीएम के निर्देश पर सीएम कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल डीएम खीरी डॉ अरविंद कुमार चैरसिया को टेलीफोन पर फरियादी को ट्राई साइकिल मुहैया कराने के निर्देश दिए। फरियादी के प्रार्थना पत्र पर अंकित विवरण पर जिले के अधिकारियों ने संपर्क करना शुरू कर दिया। खीरी पहुंचने पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी वीरपाल ने उसे रिसीव किया और जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर लाकर डीएम से मुलाकात कराई। डीएम ने फरियादी से उसका कुशल क्षेम जाना और ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि किसी भी असुविधा पर वह स्वयं उनसे या उनके कार्यालय से संपर्क कर अपनी हर समस्या का निदान करा सकते हैं। बताते चलें कि दिव्यांग दिनेश कुमार एक पैर से दिव्यांग है। वहीं डीएम ने सरकारी वाहन से उसके घर भी भिजवाया।

महेवागंज कस्बे में फर्जी झोलाछापों की भरमार
आये दिन झोलाछापों के इंजेक्शन से होती रहती हैं मौतें
कस्बे की दुबग्गा बाजार रोड पर है झोलाछापों का अंबार
लखीमपुर-खीरी। जिले के जिम्मेदार सीएमओ साहब जरा एक नजर महेवागंज कस्बे पर भी डालिए क्योंकि यहाँ दर्जन भर से अधिक झोलाछाप अपनी फर्जी क्लीनिकों को इस तरह सजाये बैठे हैं जैसे कोई डिग्री धारक हों। यही नहीं कुछ फर्जी दवाखानों पर तो फर्जी बोर्ड भी लगे हुए हैं। और वह बड़े से बड़े डाक्टरों के रेफर किये हुए मरीजों को भी ठीक करने का झूंठा दावा कर लोगों को सिर्फ ठगने का काम करते हैं।उधर बोर्ड पर जिन डाक्टरों के नाम लिखे हैं वह तो यहाँ कभी झांकने तक नहीं आते। कस्बे के इन फर्जी झोलाछापों को फूलबेहड़ सीएचसी प्रभारी का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए कस्बे के झोलाछापों पर कोई ठोस कार्यवाई भी नहीं की जाती है। क्योंकि पिछले वर्ष कोरोना जैसी भयंकर महामारी के चलते देश में सम्पूर्ण लाकडाउन के दौरान छापेमारी में दुबग्गा बाजार रोड एवं बालूडीह रोड की करीब आधा दर्जन फर्जी दवाखानों को सीएचसी अधीक्षक द्वारा तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में इसलिए सीज किया गया था क्योंकि फर्जी क्लीनिकों के अंदर दर्जनों मरीजों का इलाज किया जा रहा था साथ ही कोविड 19 का खुलेआम उल्लंघन भी किया जा रहा था। चार माह बीत जाने के बाद सीएचसी अधीक्षक ने उन पर विभागीय कार्यवाई करने बजाए उन्हें दोबारा से यह सफाई देकर अभयदान दे दिया कि उनकी क्लीनिकें किराए की दुकानों में चल रही हैं जिससे उनका नुकसान हो रहा है। लेकिन तब से लेकर आज तक जब भी किसी मीडिया कर्मी द्वारा सीएचसी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने हर बार यही जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लिया और कहते रहे हैं कि अगर वह फर्जी दवाखाने दोबारा से चलते पाये जायेंगे तो उन पर विभागीय कार्यवाई की जायेगी। लेकिन सच तो यह है कि जब से फर्जी क्लीनिकों को अभयदान देकर खुलवाया गया है तब से झोलाछापों के दवाखाने लगातार गुलजार हो रहे हैं साथ गरीब कमजोर वर्ग के लोगों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर अपनी जेबें गरम करने में लगे हुए हैं। यही हालात रहे तो एक दिन पढ़ लिख कर लाखों रुपये खर्च कर डिग्री हासिल करने की किसी को जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि लाखों रुपए गंवाए बगैर ही लोग थोड़े दिन डाक्टर के यहाँ रहने के बाद वह खुद डाक्टर बन जायेंगे।

 

 

Related Articles

Comments

Back to Top