महाकालेश्वर मंदिर पर संपन्न हुआ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 120

लखीमपुर-खीरी। शास्त्री नगर के महाकालेश्वर मंदिर पर जनपद की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानंद शाखा लखीमपुर द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर प्रचारक लखीमपुर व वार्ड के शास्त्री नगर प्रमुख के साथ तमाम स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सर्वप्रथम आयोजन गुरु ध्वज का पुष्पार्चन कर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक ओम शंकर पांडे, अमन पाठक, विभास, शोभित, सचिन, अभय आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर किया गया।


फर्जी दस्तावेज दिखाकर विद्यालय की जमीन पर बनाया प्रधानमंत्री आवास
एसएफसी डीसी ने किया पीएम आवास योजना में करोड़ों का घोटाला
हो जांच तो सब खुलकर आएगा सामने
लखीमपुर खीरी। गोला नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड नंबर 5 मुन्नू गंज निवासी उमेश बाजपेई पुत्र शिवाधार बाजपेई ने गांधी स्मारक विद्यालय की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाया था जिसकी शिकायत होने पर गोला एसडीएम के द्वारा जांच कर विद्यालय की जमीन पर बनाया गया आवास अवैध पाया और उसकी रिकवरी लाभार्थी के खाते से की जाएगी मालूम हो कि शिकायत कर्ता रमेश चंद बाजपेई पुत्र शिव धार पुत्र बाजपेई ने परियोजना अधिकारी डूडा से शिकायत की थी जिसके चलते गोला उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार गोला ने मौके पर जाकर अवैध आवास की जांच की तो वह गलत पाया गया वहीं लाभार्थी उमेश चंद बाजपेयी ने गांधी विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से नगर पालिका कर्मचारी एवं डीसी अभिषेक मिश्रा व रंजीत व सर्वेयरो से सांठ गांठ कर कुचरित्र कर आवास बना लिया था और वह जिसका निर्माण कार्य करा रहा था जिसकी जानकारी होने पर गोला एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ ही लाभार्थी के खाते से रिकवरी कर लाभार्थी को जेल भेजने का आदेश दिया है ।


फर्जी तरीके से चल रहे अस्पताल सीज
दो के कागज मिले अपूर्ण  
गोला खीरी । गोला क्षेत्र के अंतर्गत कई जगह बगैर मानता प्राप्त व मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रहे प्राइवेट एक अस्पताल को मानकों की अनदेखी के तहत डॉक्टरों की टीम ने सीज किया, एवं वही दो अस्पतालों के कागज अपूर्ण होने के चलते उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। मालूम हो कि कल दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ गणेश के नेतृत्व में डॉ शंकर दयाल ,डॉ डीके सिंह अनूप कुमार सिंह फार्मासिस्ट के नेतृत्व में गोला खुटार रोड पर संचालित हो रहे वरदान हॉस्पिटल पहुंच कर जांच पड़ताल की वही कोई डॉक्टर नहीं मिलने से एवं मानक विहीन चल रहे अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया है ,वहीं मोहम्मदी रोड पर संचालित आयुष्मान एवं कंजा  स्थित उमेश चंद्रा हॉस्पिटल को कागज अपूर्ण होने की दशा में विधिक कार्रवाई कर बंद कर दिया गया है, एवं उनसे अतिशीघ्र ही समस्त दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। डॉक्टरों की टीम ने जांच किए गए अस्पतालों की रिपोर्ट शासन को अग्रेषित कर दी है।मोदी व योगी सरकार द्वेष भावना से काम कर रही
पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम कर रही सरकार
लखीमपुर खीरी। भारत समाचार, दैनिक भास्कर  के कार्यालयों व पत्रकारों के घरों के घरों पर आयकर विभाग का छापेमारी तथा पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन  जिलाधिकारी डॉ० अरविंद चैरसिया को दिया गया। जिसमें कहा गया कि सरकार द्वारा भारत समाचार व दैनिक भास्कर के कार्यालयों व पत्रकारों के आवासों पर आयकर का छापा लगवा कर यह साबित कर दिया कि मोदी व योगी सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। सच्चाई दिखाना सरकार को रास नहीं आ रही है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्रा ने कहा कि सरकार इस तरह पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम कर रही है पत्रकार डरने वाले नही है पत्रकारों ने हमेशा सच्चाई का आइना शासन प्रशासन दिखाने का कार्य किया है पर मौजूदा सरकार इस तरह छापेमारी कराकर पत्रकारों की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है इस तरह की कार्यवाही का समस्त पत्रकार पुरजोर विरोध करते है। वही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार कमल मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों पर दिन प्रतिदिन फर्जी मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति से निम्न बिंदुओ की मांग की।  पूर्व की भांति मीडिया को स्वतंत्र पत्रकारिता करने के दायित्व से वंचित न किया जाय । मीडिया को सही तथ्यात्मक और वास्तविक खतरों के प्रसारण में सरकार द्वारा बाधा उत्पन्न न की जाय। देश के चैथे स्तम्भ प्रेस की आजादी स्वतन्त्रता पर केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाम न कसी जाय तथा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्रेस संस्थानों पर इस तरह की कार्यवाही को हमेशा हमेशा के लिये रोका जाय । भारत समाचार न्यूज चैनल व दैनिक भास्कर ग्रुप पर आयकर विभाग द्वारा डाले गये छापों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अविलम्ब विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाय। इस अवसर पर रितेश भसीन मन्नी,उमंग गुप्ता,अमीर रजा पम्मी, साजिद खान,रामजी,अशोक शुक्ला,देवेश पांडेय, सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top