यंग क्रिकेट टूर्नामेंट में वारिस अली अन्सारी ने पुरस्कार वितरण किया
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2021 at 08:47 PM , 414नवागत सीएमओ शैलेंद्र भटनागर ने संभाली बागडोर
लखीमपुर खीरी। नवागत सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर ने विगत दिवस जनपद की बागडोर संभाल ली है। वहीं सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल के रिलीव होने के बाद नए सीएमओ ने पदभार ग्रहण किया इस दौरान अपने सभी अधीनस्थों को इमानदारी के साथ काम करने की नसीहत दी। स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोटेदार पति की दबंगई चल रही गांव में
लखीमपुर-खीरी। पसगवां ब्लाक क्षेत्र के सेमराजानीपुर गांव के कोटेदार किरन देवी के पति की दबंगई गांव में चल रही है। कार्ड धारक पीड़ित राधा देवी पत्नी कृष्णपाल सिंह के राशन कार्ड में 5 यूनिट के लोग सम्मिलित हैं उसके बाद कोटेदार के द्वारा चार यूनिट का राशन हर महीने दिया जा रहा है।पीड़ित का आरोप है कि जब कोटेदार से कम राशन की शिकायत की जाती है और कहा जाता है कि राशन कार्ड में 5 यूनिट हैं तो कोटेदार का कहना होता है कि राशन लेना हो तो लो नहीं तो यह भी राशन नहीं मिलेगा।कोटेदार की दबंगई से गांव के कार्ड धारक परेशान हैं और विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने में लीपापोती कर रहे हैं।कार्यवाही ना होने के चलते कोटेदार दबंगई पर उतारू हैं जिससे आए दिन उचित दर विक्रेताओं की दुकान पर लड़ाई झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं।
यंग क्रिकेट टूर्नामेंट में वारिस अली अन्सारी ने पुरस्कार वितरण किया
लखीमपुर खीरी। तहसील गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरा के मजरा सलेमपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह करने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गोला जिला पंचायत सदस्य रुवारिसअलीअन्सारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे और खिलाड़ियो का हौसला अफजाई की। फाइनल का मैच खालसा क्लब टीम और ऊषा फार्म क्लब टीम के बीच बहुत ही जबरदस्त सम्पन्न हुआ। जिसमें खालसा क्लब टीम ने 102 रन बनाए और ऊषा फार्म क्लब टीम ने एक विकेट से खालसा क्लब टीम को पराजित किया । इस मौके पर सुमित , योगेंदर ,गोलू ,अमृत, पवन, सार्थक, सूरज ,लुकमान ,दिव्यांशु , रविंदर, सचिन, गोपी, अशोक ,संदीप ,मोनिस, उवैस ,नरेंद्र ,खिलाड़ी और बहुत से दर्शक भी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड त्रासदी में 29 लापता श्रमिकों के वारिसानो को.....
जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने सीएम विवेकाधीन कोष से 02-02 लाख की बाटी अनुग्रह राशि
लखीमपुर खीरी। शनिवार को तहसील निघासन सभागार में उत्तराखंड त्रासदी में जिले के 29 लापता श्रमिकों के जायज वरिसानो को उप्र मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 02-02 लाख की अनुग्रह राशि के चेक विधायक शशांक वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया व एसपी विजय दुल ने संयुक्त रुप से प्रदान किया। इस दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शशांक वर्मा ने इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है। समय-समय पर चरणबद्ध रूप से सभी परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जा रही है। सरकार अभिभावक की भूमिका में हमेशा आपकी सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी परिवार को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उनकी यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सांसद प्रतिनिधि अरविंद संजय ने कहा आपने जो खोया है उसे हम पूरा नहीं कर सकते। आपको मिली सरकारी सहायता कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने त्वरित रूप से कानूनी बाधाओं को समाप्त कर सभी लापता श्रमिकों को सिविल घोषित कराया ताकि उन्हें कानूनी सहायता मिल सके। सरकार पूरी तत्परता से आपके साथ खड़ी है। डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने कहा कि इस अकल्पनीय क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। शासन-प्रशासन आपकी हर सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने लापता श्रमिक परिवारों को चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराई गई सरकारी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था एनटीपीसी के द्वारा भी अभी अनुग्रह राशि मुहैया कराई जाएगी। एसडीएम ओपी गुप्ता व तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के चमोली जनपद में स्थित जोशीमठ में ग्लेशियर के फटने से ऋषि गंगा व धौली गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण एनटीपीसी के निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे जिला खीरी, तहसील निघासन के 33 श्रमिक लापता हो गए थे। उप्र व उत्तराखंड सरकार ने लापता श्रमिकों की खोजबीन हेतु संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जिसमें जिले के तीन एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, अखिलेश यादव व सुश्री रेनू ने घटनास्थल पर एक-एक सप्ताह कैंप कर खोजबीन कराई। लापता 33 श्रमिकों में से 04 श्रमिकों के शव मिले। शेष 29 श्रमिकों को उप्र सरकार की तत्परता से उत्तराखंड शासन द्वारा 02 जून को सिविल डेट घोषित किया। जिन चार श्रमिकों के शव प्राप्त हुए। उनके परिजनों को सीएम राहत कोष से प्रति परिवार 02 लाख, पीएम राहत कोष से 02 लाख, एसडीआरएफ से चार लाख व सीएम राहत कोष उत्तराखंड की ओर से एक लाख प्रति परिवार अनुग्रह राशि प्रदान की। इस प्रकार प्रत्येक परिवार को 09 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जा चुकी। 29 लापता श्रमिकों को 02 जून को मृत घोषित करने के बाद एसडीआरएफ की ओर से चार लाख प्रति परिवार अनुग्रह राशि प्रदान किया जा चुका है व सीएम विवेकाधीन कोष उप्र सरकार की ओर से 02 लाख की अनुग्रह राशि आज प्रदान की जा रही। पीएम राहत कोष से 02 लाख व सीएम उत्तराखंड राहत कोष से एक लाख की अनुग्रह राशि दिया जाना है। इस प्रकार उत्तराखंड त्रासदी में 29 लापता एवं चार मृत श्रमिकों के जायज वरिसानो को 02 करोड़ 10 लाख की आर्थिक सहायता धनराशि अब तक वितरित की गई। इसके अलावा सभी 33 परिवारों के परिजनों को कार्यदाई संस्था एनटीपीसी की ओर से प्रति परिवार 20 लाख दिए जाने की घोषणा की है।
‘थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं’
लखीमपुर खीरी। माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया व एसपी विजय दुल ने थाना फूलबेहड़ व निघासन में आयोजित थाना समाधान दिवस पहुंचे। जहां दोनो अधिकारियों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी। वहां मौजूद संबंधित राजस्व-पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। उन्होनें वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओ से बात कर उनका सत्यापन कर जानकारी ली कि वह शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से सहमत है। उन्होनें यह भी कहा कि सभी शिकायतकर्ता अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में मोबाइल नम्बर का अवश्य उल्लेख करे। जिससे की शिकायत निस्तारण में सहूलियत मिल सके। इस दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ पीके वर्मा सहित पुलिस और राजस्व के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी है खरा उतरने का काम करूंगा - फैसल खान
नव मनोनीत नगर अध्यक्ष फैसल खान से वार्ता
बरवर खीरी। लखीमपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के आंदोलनकारी क्रांतिकारी नेता के रूप में जाने जाने वाले फैसल खान से वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हमें और हम पर जो पार्टी ने विश्वास करते हुए हमें लखीमपुर शहर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है मैं उस पर 100ः खरा उतरने का काम करूँगा और आपके माध्यम से पार्टी व शीर्ष नेताओं को विश्वास दिलाता हूं नगर अध्यक्ष बनने के बाद फैसल खान ने कहा कि अब संघर्ष और तेज होगा न्याय के लिए आवाज बुलंद करूँगा गरीबों और मजलूमों व यतिमो को उनका हक दिलवाने का काम करूंगा आपको बताते चलें कि इससे पूर्व में समाजसेवी व सपा नेता फैसल खान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं निवर्तमान में समाजवादी पार्टी के संगठन में जिला सचिव थे लेकिन शहर में एक तेजतर्रार क्रांतिकारी युवा की जरूरत को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जनपद नेतृत्व ने उन पर भरोसा बा विश्वास करते हुए नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है जिससे पार्टी को शहर में एक नई ऊंचाई प्राप्त हो सके फैसल खान के नगर अध्यक्ष बनने पर समाजवादी पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं ने फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप एवं दूरभाष के जरिए उनको हजारों लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है फैसल खान एक बेहतरीन और रहमदिल नेक इंसान हैं हमेशा गरीबों मजलूमों व यतिमो के लिए तो मसीहा साबित हुए हैं हमेशा गरीबों अपनी सेवाएं देते है ठंड में कंबल वितरण लॉकडाउन में कच्चे राशन की किट व ठंड मे स्टाल लगाकर बराबर चाय का वितरण व अन्य जरूरत के सामान भी गरीब मजलूम और यतिमो को उपलब्ध कराते रहे हैं समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष के मनोनयन से उनके समर्थकों एवं जनपद के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला।
रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कोविड-19 की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन कार्यालय के रोड़ सेफटी अवेयरनेस हाल में जनपद के सभी बसध्ट्रकध्आटोध्ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन-मानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा पेम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहनअधिकारी(प्रशासन) लखीमपुर खीरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रमेश कुमार चैबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन)लखीमपुर-खीरी, श्रीराम कश्यप, मालध्यात्रीकर अधिकारी, लखीमपुर-खीरी तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।उक्त के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।
पुजारियों एवं गुरुओं को राम नामी अंग वस्त्र पहनाए
लखीमपुर खीरी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पलिया के भाजपा नेता समाजसेवी रवि गुप्ता शहर के सभी प्रख्यात मंदिरों में पहुंचे जिसमें प्रमुख रुप से पांडे बाबा मंदिर श्री राम जानकी मंदिर श्री मठिया मंदिर श्री खाटू श्याम मंदिर एवं श्री कुल परिवार स्थित मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेकर सभी पूज्य पुजारियों एवं गुरुओं को राम नामी अंग वस्त्र पहनाकर सभी गुरुओं के चरण स्पर्श कर आज गुरु पर्व के दिन समस्त गुरुओं को रवि गुप्ता ने सम्मानित कर सभी को गुरु पर्व की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर सभी को चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
लखनऊ पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत
लखीमपुर खीरी। आई.सी.एस.ई. तथा आई.एस.सी 2021 के घोषित हुए परीक्षा परिणामो में लखनऊ पब्लिक स्कूल ने पूरे जिले में अग्रणी स्थान बनाया। विद्यालय में इस सत्र में आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) तथा आई.एस.सी. (कक्षा 12) में कुल सम्मिलित छात्र-छात्राओं की संख्या क्रमशः 153 और 103 रही। विद्यालय का परीक्षाफल शत -प्रतिशत रहा। इस वर्ष कोरोना काल में परीक्षा परिणाम विगत पिछले परीक्षाओं के आकलन के आधार पर निर्धारित किए गए है । आई.सी.एस.ई. 2021 परीक्षा में स्वयं गर्ग ने 98ः अंक लाकर प्रथम, ऋषिका अग्रवाल ने 97.6ः अंक लाकर द्वितीय तथा वृंदा अग्रवाल ने 97.4ः अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आई .एस.सी. 2021 परीक्षा में आयुष शर्मा ने 98.5ः अंक लाकर प्रथम, कुशाग्र पांडे ने 98.25ः अंक लाकर द्वितीय तथा आरुषि अग्रवाल ने 97.75ः अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि आई.एस.सी. 2021 परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय में 21 छात्रों ने तथा आई.सी.एस.ई.की परीक्षा में 48 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक लाएं। आई.सी.एस. 2021 परीक्षा में प्रथम आये आयुष शर्मा के पिता श्री श्याम जी शर्मा एक व्यापारी हैं । वह भविष्य में अपने पिता के कार्य को शिखर पर लाना चाहता हैं। आई.सी.एस.सी.2021परीक्षा में प्रथम आये स्वयं गर्ग के पिता श्री अतिन गर्ग भी एक व्यापारी हैं । वह भविष्य में एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता हैं। इस वर्ष विद्यालय में आई. सी.एस.ई.की परीक्षा में 48 तथा आई. एस. सी. परीक्षा में 21 छात्र-छात्राओं ने 90ः से भी अधिक अंक लाकर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय सचदेवा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके अथक प्रयासों को सराहा एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया साथ ही इस कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में उनके धैर्य एवं बच्चों के प्रति उनके दायित्यो के सफल निर्वाहनो की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक हुई
लखीमपुर खीरी। 24 जुलाई को दिन 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय लखीमपुर में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रहने का अवसर प्राप्त हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष राम कुमार वर्मा जी ने की । कार्यक्रम में लगभग डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता सपा- बसपा भाजपा छोड़ कर के ब्लाक मितौली एवं ब्लॉक बांकेगंज से शामिल हुए । सब को कांग्रेश की सदस्यता दिलाई गई और उसके बाद 69000 सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर के 5844 पदों पर आरक्षण में हुई धांधली के खिलाफ महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी सौंपा गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी ,ब्लाक मितौली ब्लॉक अध्यक्ष अमित राठौर, प्रदीप सिंह चैहान ,डॉक्टर शिवकुमार पुजारी, श्रीमती रितु राज, आशाराम भार्गव, रामशंकर पाल, राकेश विश्वकर्मा, अब्दुल कयूम ,हरिवंश कुमार मौर्य, वरुण चैधरी, स्नेह कुमार , रवि गोस्वामी आदि जन उपस्थित रहे ।उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में प्रदीप गुप्ता सदस्य पंचायत ब्लाक मितौली, संतोष कुमार राठौर ,रामरतन मौर्य, बड़े लाल कटिहार ,भूपेंद्र कुमार मौर्य ,मोहम्मद आरिफ, इलियास अहमद, रंजीत कुमार ,राम सिंह यादव, सतीश गुप्ता, हर किशोर यादव, कमलेश कुमार पांडे, संदीप बर्मा, कमलादेवी मौर्य, शांति देवी मौर्य, बबलू सिंह, रामप्रसाद यादव ,आदि जनों ने आज कांग्रेस पार्टी की संस्था ग्रहण की।
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल पलिया के शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण
लखीमपुर खीरी। आईसीएससी बोर्ड नई दिल्ली का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमें कैंब्रिज पब्लिक स्कूल पलिया खीरी के शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए जिसमें से विद्यालय में प्रथम स्थान पर दो विद्यार्थी रहे इरम फातिमा एवम रजत कुमार को 95 प्रतिशतअंक प्राप्त हुए दूसरे स्थान पर दीया सिंह को 94ः अंक प्राप्त हुए तृतीय स्थान पर अदिति तिवारी को 91ः अंक प्राप्त हुए। प्रबंधक श्री कुलदीप सिंह प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ला व समस्त स्टाफ ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पीस कमेटी की बैठक
सिंगाही खीरी। थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह ने शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हुए कहा कांवड़ यात्रा पूर्ण तरह प्रतिवन्धित है। प्रधान को गांवो के शिव मंदिरो के आस पास साफ सफाई कराएं जिससे पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इस दौरान शितलापुर प्रधान कपिल वर्मा, जब्बार हुसैन, आजाद, शिवराज कनौजिया व इलाके के प्रधान व सम्भ्रांत लोग आदि मौजूद रहे।
शाहनवाज खान समाजवादी शिक्षक सभा के महामंत्री
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी में बूथ से राजनीतिक सफर की शुरुआत एवं समाजसेवी क्षेत्र के गरीब मजलूमो की आंखों की रोशनी लौटाने में हमेशा अग्रणी रहने वाले शाहनवाज खान पार्टी के प्रति लग्न एव समर्पण को देखते हुए समाजवादी शिक्षक सभा मे प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी मान सिंह यादव के निर्देश एव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव की अनुमति से शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने जिला महामंत्री मनोनीत किया जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी है। बताते चले निघासन विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गाँव छेदीपुरवा में निवास करने वाले श्री खान समाजशास्त्र से परास्नातक एवं डीएलएड एक साधारण परिवार से है। बेबाक लेखनी के चलते पत्रकारिता में अलग मुकाम हासिल किया। बूथ प्रभारी से समाजवादी शिक्षक सभा के महामंत्री का सफर पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा देखते हुए 2022 में पार्टी को विधानसभा चुनाव दृष्टिगत रखते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने सरल स्वभाव एवं पत्रकारिता के चलते अपनी अलग पहचान बनाई। श्री खान को समाजवादी शिक्षक सभा का जिला महामंत्री बनाये से कार्यकर्ताओ में हर्ष म माहौल है।
नवनिर्वाचित प्रधानों का ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण हुआ
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक बांकेगंज के अंतर्गत ग्राम सभा जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण हुआ। बताते चलें ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम सभा जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत रोशन नगर, न्याय पंचायत अलीगंज, न्याय पंचायत वजीन नगर के 24 प्रधानों को उप निर्देशक पंचायती राज्य द्वारा नवनिर्वाचित प्रधानों को एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कराया गया इसमें 24 ग्राम सभाओं के प्रधान इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहभागी रहे तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण को सुनकर उसे सफल बनाने को कहा आये हुये सभी प्रधानों को भोजन एवं मिष्ठान करा कर इस प्रशिक्षण को समापन किया गया साथ ही साथ ब्लॉक बांकेगंज के प्रभारी सहायक विकास पंचायत अधिकारी इंद्रजीत सिंह व ब्लाक का समस्त स्टॉप पूरे समय तक प्रधानों के प्रशिक्षण कराने हेतु मौके पर उपस्थित रहा।
चेयरमैन पति अफजाल खान पहुंचे संसदीय कार्यालय
धौरहरा खीरी। धौरहरा चेयरमैन पति अफजाल खान पहुंचे संसदीय कार्यालय लखीमपुर सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी जी के केंद्रीय गृह मंत्री बनाए जाने के खुशी को लेकर अफजाल खान संसदीय कार्यालय जाकर उनके पुत्र आशीष मिश्र मोनू को मिठाई खिलाई एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी जी के उज्जवल भविष्य की कामना की ईश्वर उन्हें निरंतर और आगे तक ले जाए आशीष मिश्र मोनू ने अफजाल खान को मीठा खिलाकर बधाई दी इस दौरान सुमित जयसवाल मोदी शशांक अवस्थी सांसद प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






_page-0001.jpg)
























Comments