बिजली विभाग की मिलीभगत से वर्षों से जला रहे चोरी कर बिजली

लखीमपुर खीरी , 177

लखीमपुर-खीरी। शहर की सेठ घाट नदी पर राधे ब्रजराज मंदिर पर रहने वाले अनिल वर्मा, संजय वर्मा व सीताराम वर्मा किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य पाकर व बिजली विभाग की मिलीभगत से वर्षों से चोरी कर मुफ्त में बिजली जला रहे हैं। प्राप्त सूत्रों के द्वारा जानकारी के अंतर्गत बताते चलें कि खंभे से केबिल खींचकर पेड़ों के ऊपर ऊपर पत्तियों की आड़ में यह लोग तार अपने निवास तक लेकर गए हैं, जिसको कोई जान ना पाए ।इन कनेक्शनों में बिजली मीटर नहीं लगे हैं । रामविलास, महाराज, शीतला प्रसाद , मंगरेलाल व बुद्धा का कहना है कि यह लोग बिजली चोरी कर वहीं कूलर पंखा भी बनाते और ठीक करते हैं जिसका उन्हें इस बिजली उपभोग का किसी को पैसा नहीं देना पड़ता। शासन-प्रशासन का कोई भी व्यक्ति इस ओर ध्यान भी नहीं देता है ।सूत्र ने अपने नाम का खुलासा ना करने की बात कहते हुए कहा कि यह लोग एक लंबे समय से बिजली चोरी करके जला रहे हैं जिस पर कोई अभी तक अंकुश लगाने वाला नहीं आया है और ना ही किसी ने अभी तक इसकी कोई जांच ही की है।


भाजपा बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि आशीष मिश्रा मोनू

लखीमपुर-खीरी।  गत दिवस भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगाही की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में बीजेपी की एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा युवा नेता आशीष मिश्रा मोनू भैया ने सरकार की उपलब्धियां जनता को बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें गरीबों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं। इससे दूसरी पार्टियों में हताशा है। इसके चलते वह जातिवाद का जहर घोल कर सत्ता हथियाना चाहते हैं। मोनू भैया ने कहा सरकार निरंतर गरीबों के पक्ष में है केवल गरीबों की जन कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए विपक्ष बौखला रहा है कार्यक्रम के बाद मोनू भैया ने लोगों की समस्याओं को भी सुना कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया और आला अधिकारियों को कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विकास मिश्र, मंडल महामंत्री मोहित त्रिवेदी उल्लास, उपाध्यक्ष सालिकराम मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि नेकू अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमपत दिवाकर , प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, सेक्टर संयोजक एमके शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि रुस्तम अली, भाजपा वरिष्ठ पौरुष गुप्ता, सेक्टर संयोजक सत्रोहन लाल मौर्य, सेक्टर प्रभारी रामकुमार मौर्य, विजय शाक्य, जगदंबा यादव, उत्तम भार्गव, दया शंकर नाग, नंदकिशोर यादव, करामत अली, बंधा लाल, हीरालाल यादव, संपत्ति विश्वकर्मा, रामू गौतम , जय विंदर सिंह,सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं गांव के लोग मौजूद रहे।नवनियुक्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि के संबंध में दिया ज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर मांग की है ।पत्र में कहा गया है जुलाई माह में सभी शिक्षकों की वेतन वृद्धि की जाती है नवनियुक्त शिक्षक (69000 शिक्षक भर्ती) वर्ष 2020 में हुई थी , इनको कार्यभार ग्रहण किए हुए 6 माह से अधिक समय बीत चुका है ।आगे कहा कि संगठन के संज्ञान में आया है कि नवनियुक्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि नहीं की जा रही है , शिक्षकों की वेतन वृद्धि माह जुलाई 2021 में जोड़ने के लिए पत्र जारी करें । इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र , जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा , महामंत्री संतोष कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top