निराश्रित बच्चों के खाते में आएंगे ₹4000

लखीमपुर खीरी , 170

कोरोना काल मे निराश्रित बच्चों के भरण,पोषण ,शिक्षा,सुरक्षा के लिऐ बनी टीम -स्वाति शुक्ला
अभी तक 24 वरासत की गयी,भूमिहीन को किऐ जा रहे पट्टे -उपजिलाधिकारी
निराश्रित हर बच्चे के आंसू पोछने का काम करेगा प्रशासन- स्वाति शुक्ला
मोहम्मदी खीरी। बच्चे कोरे कागज के समान होते है ,और लोग कहते है कि बच्चों मे ईश्वर का रूप दिखाई देता है,इसी क्रम में शाशन से मिले  दिशानिर्देशोऔर अपनी कार्यशैली और आदत से मजबूर उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने मिली गाइड लाइन पर पूरी गंभीरता के साथ काम करना शुरू भी कर दिया है,जिसमे बडी सफलता भी मिल रही है,जिस तरीके से बूढे माता पिता भरण पोषण मे ईमानदारी से काम करते हुऐ जिले और प्रदेश मे मोहम्मदी का नाम रोशन किया ,उसी तर्ज पर कोरोना से निराश्रित बच्चों के लिऐ लगातार दिशानिर्देश दे काम को गति देने का काम करती दिखी,आज इस विषय पर बात की गयी और जानकारी देते हुऐ उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला इस विषय पर काफी गंभीर दिखी और बच्चों के सर से जल्द ही पिता का साया उठ जाने से मन की पीड़ा भी सामने आ गई, उन्होंने बताया कि सरकार ने बहुत ही सकारात्मक और सराहनीय पहल की है तथा पूरे तहसील में जिन बच्चों के पिता या माता कोरोना काल मे नही रहे, शाशन की मशा के अनुरूप उस पर काम लगातार जारी है ,इसको सत्य प्रतिशत असली जामा पहनाने के लिए तहसील के सभी कानून गो और लेखपालों को लगाया गया है तथा किसी प्रकार की ढील या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इसी क्रम में मोहम्मदी और पसगवा के खंड शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है , कोरोना काल में निराश्रित बच्चों के लिए जो सरकार द्वारा योजना लागू कि गई है ,उसका शत-प्रतिशत पालन कर अवगत कराने का कष्ट करें,वही उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने बताया कि 24 परिवारों की अभी तक विरासत की गयी है ,जो भूमिहीन परिवार है उन परिवारो को पट्टा दिऐ जा रहे ,विधवाओं के भरण पोषण के लिऐ भी सभी गमभीर है वही निराश्रित बच्चों के पालन पोषण के लिऐ सीधे खाते मे 4000रु  निधि भेजी जाऐगी, और शिक्षा के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है, उन्होंने कहा ऐसे कार्य में निराश्रित बच्चों के लिए भरण पोषण ,शिक्षा और सुरक्षा पूर्ण रूप से शासन और प्रशासन के माध्यम से दी जाएगी हर बच्चे के आंसू पोछने का काम शासन-प्रशासन से जुड़े लोग करने का प्रयास कर रहे हैं हमारी पूरी टीम इस मिशन को शत शत शत पालन कराने का प्रयास करेगी।

शो पीस बने नगर में लगे फ्रीजर
बरवर खीरी। अभी चंद दिन पूर्व लगे नगर पंचायत द्वारा फ्रीजर महज शो पीस बनकर रहे गये गर्मी के आभाव से नगर पंचायत बरवर द्वारा नगर के मुख्य मुख्य जगह लगे ठंडा पानी देने के लिए फ्रीजर अपने आप को ही इतनी गर्मी में ठंडा नहीं कर पा रहे हैं तो लोगों को वो कैसे ठंडा पानी दे पायेंगे बरवर नगर की मुख्य मार्केट में लगा फ्रीजर जो जुम्मेदारों के बदौलत धूल फाक रहा है जिस बाजार में हजारों लोगों का आवागमन होता है चिलचिलाती धूप दहकती गर्मी से लोगों का हाल बुरा हो जाता है तो बही दुसरी तरफ लगे नगर पंचायत द्वारा फ्रीजर अपने को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।

अब्दुल मुईद के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी
बरवर खीरी। हाल ही में समाजवादी पार्टी लखीमपुर खीरी की जिला कार्यकारिणी गठित होने के साथ-साथ नगर अध्यक्ष बा 5 विधानसभा अध्यक्षों का मनोनयन भी हुआ है इसी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा बरवर नगर से समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं निवर्तमान अध्यक्ष अब्दुल मुईद खां एडवोकेट को पुनः नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई आपको बताते चलें कि अब्दुल मुईद बहुत ही मिलनसार और हमेशा छोटे बडो़ को साथ लेकर चलते हैं  पार्टी ने इन पर जब पहली बार भरोसा जताते हुए  नगर अध्यक्ष बनाया था तब से अभी तक अब्दुल मुईद के नेतृत्व में बरवर नगर ही नहीं बल्कि क्षेत्र में पार्टी को नई ऊंचाई प्राप्त हुई अब्दुल मुईद के पुनः नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने के बाद सपाईयों का बधाई देने के लिए ताता लग रहा और इतना ही नहीं क्षेत्र के सभ्रांत व समाजसेवियों ने मे पुनः नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई थी जब अब्दुल मुईद से बात करने पर जानकारी ली तो अब्दुल मुईद ने जानकारी देते हुए बताया की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व जिला अध्यक्ष रामपाल यादव व जिले के वरिष्ठ नेताओं ने जो हम पर भरोसा किया है और हमको पुनः पार्टी सगठन में नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ व आपके समाचार पत्र के माध्यम से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं की जो हम पर हमारे नेताओं ने भरोसा करते हुए हमे पुनः नगर अध्यक्ष पद से नवाजा है इस पर मैं सौ प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा और हर जाति धर्म के लोगों को व बुजुर्ग और नौजवानों को साथ लेकर चलने का काम करूँगा जिससे पार्टी को और नगर सहित क्षेत्र में ऊचाई प्राप्त हो सके।

 

फाइलेरिया की दवा का किया जा रहा मुफ्त वितरण
लखीमपुर खीरी। शहर के कपूरथला वार्ड में फाइलेरिया विभाग के कर्मचारियों के द्वारा घर-घर जाकर इन दिनों फाइलेरिया की मुफ्त दवा का वितरण किया जा रहा है व उन्हें खिलाई जा रही है। फाइलेरिया विभाग के कर्मचारियों सुमेर कुमार अनूप कुमार ने बताया कि यह दवा घर घर जाकर मुफ्त खिलाने के लिए है जिसमें डी ई सी व अल्बेंडाजोल तथा आइवर्मेक्टिन की खुराक हैं यह सभी को दी जा रही हैं जिससे फाइलेरिया की रोकथाम हो सके। बताते चलें की फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत सुरक्षित दवा भरोसा स्वास्थ्य का के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एमडीए के दौरान सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली यह दवा विभाग द्वारा वितरित की जा रही है जिससे फाइलेरिया की रोकथाम हो सके।


पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन ने दिया महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन          
लखीमपुर खीरी।  दैनिक भास्कर एवं भारत समाचार न्यूज चैनल के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा उनके कार्यालय पर एवं घरों पर किए गए छापों के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बुद्धेश पांडे की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनिल कुमार के द्वारा दिया गया जिसमें कहा गया कि देश के चैथे स्तंभ के खिलाफ यह कार्रवाई बहुत ही निंदनीय है पत्रकारों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है ऐसी कार्रवाई करके संगठन द्वारा कड़ी निंदा की जाती है एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा की गई  ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बुद्धेश पांडेय जिला अध्यक्ष योगेश अवस्थी प्रेम जयसवाल संजीव शुक्ला राजू खमरिया संतोष पांडेय पीयूष मौर्या मौजूद रहे।
--------------------------------------
खीरी में 153 नवनियुक्त परिषदीय शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे
दो नवनियुक्त शिक्षकों को राजधानी में सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र
कलेक्ट्रेट में हुआ लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण
लखीमपुर खीरी। निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में तृतीय चरण में चयनित सहायक अध्यापकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया, सीडीओ अरविंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, दीपक तलवार, अंबरीश सिंह व जितेंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुवात में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित नवनियुक्त अध्यापकों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण हुआ। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने खीरी जिले के दो नवनियुक्त शिक्षकों (ललिता वर्मा, शायदा बानो) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सीएम ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनका मार्गदर्शन किया। बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण के तृतीय चरण में आज जिले के 153 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे। जिनमें 60 शिक्षकों को लखनऊ में, 93 शिक्षकों को कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र दिया जा रहा। जिसके विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। डीएम अरविंद कुमार चैरसिया ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आज गौरवमयी क्षण होने के साथ ही हर्ष से आह्लादित होने का वक्त है। जब आपको जीवन मे बड़ा सामाजिक दायित्व मिल रहा। जिस विद्यालय में आप जा रहे वहां अभिभावक की भूमिका अदा करें। उस तरह से पढ़ाएं जैसे की आप अपने बच्चों को पढ़ा रहे। स्कूल को आदर्श पाठशाला बनाने में जुट जाएं। शिक्षक अपनी प्रतिभा व दक्षता से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कान्वेंट स्कूलों के मुकाबले खड़ा करें। डीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदैव आगे बढ़ने का भाव मन में संजोए रखने की बात कही। विद्यालयों को डिजिटल लर्निंग व डिजिटल क्लासों से जोड़ें। समर्पण भाव से काम कर अपने पदीय दायित्वों के साथ न्याय करें। आपके कंधों पर नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है जिसका कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में गत वर्षों में ऑपरेशन कायाकल्प व मिशन प्रेरणा के तहत परिषदीय विद्यालयों का शैक्षणिक स्तर बेहतर होने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं में भी अमूल चूल परिवर्तन हुआ है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी परिषदीय शिक्षकों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्य दायित्वों का निर्वाहन करें। शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शुचितापूर्ण व पारदर्शी तरीके से आपकी योग्यता के अनुरूप आपको आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ओपी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अमृत सिंह दीपक तलवार जितेंद्र त्रिपाठी,सीडीओ अरविंद सिंह, डाइट प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित  मौजूद रहे।
जिले के 60 नवनियुक्त शिक्षकों को लखनऊ में मिला नियुक्ति पत्र
बीएसए ने बताया कि लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिले के 60 नवनियुक्त शिक्षक बस के माध्यम से 02 खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र व राधेश्याम सहित जिला व्यायाम प्रशिक्षक उमा सिंह के नेतृत्व व निगरानी में लोक भवन पहुंचे। जहां 02 नवनियुक्त शिक्षकों( (ललिता वर्मा, शायदा बानो) को सीएम के हाथों शेष अन्य नवनियुक्त शिक्षकों को कार्यक्रम स्थल पर ही नियुक्ति पत्र मिला।
-----------------------------------------
 

Related Articles

Comments

Back to Top