प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को आयोजित होंगे संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने जारी किया रोस्टर

लखीमपुर खीरी , 254

लखीमपुर खीरी। डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने संपूर्ण समाधान दिवस कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित डीएम एवं एडीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी किया। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव उप्र शासन द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से अपराहन 02 बजे तक आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो तो यह आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) खीरी द्वारा भी संपूर्ण समाधान दिवस ओं की अध्यक्षता की जाएगी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। शेष तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी। जारी रोस्टर के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में 07 अगस्त को तहसील गोला, 21 अगस्त को लखीमपुर, 04 सितंबर को निघासन, 18 सितंबर को धौराहरा, 02 अक्टूबर को पलिया, 16 अक्टूबर को मोहम्मदी, 06 नवंबर को मितौली, 20 नवंबर को गोला, 04 दिसंबर को लखीमपुर व 18 दिसंबर को निघासन में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। वही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में 07 अगस्त को धौराहरा, 21 अगस्त को निघासन, 04 सितंबर को लखीमपुर, 18 सितंबर को मोहम्मदी, 02 अक्टूबर को गोला, 16 अक्टूबर को मितौली, 06 नवंबर को पलिया, 20 नवंबर को धौरहरा, 04 दिसंबर को निघासन व 18 दिसंबर को लखीमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।

दो गम्भीर रूप से घायल एक की मौत
एक की मौत दो गम्भीर रूप से घायल
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र मे आर के ईट भट्टे के पास बुलेट मोटरसाइकिल एवं प्राइवेट बस से हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई तथा दो गंभीर हालत में बेहजम चिकित्सालय भेजे गए ,नीमगांव पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया तीनों युवक गोला ऊंची भूड़ के बताए जाते हैं।
--------------------------------------
खीरी में हुआ प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज
विधायक ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झण्डी, किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी।  मुख्य सचिव,उप्र शासन  से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला खीरी में 28 जुलाई तक प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा। गुरुवार को सप्ताह के प्रथम दिवस विधायक-कस्ता सौरभ सिंह ’’सोनू ’’ ने जिला मुख्यालय स्थित मूसाराम आटो एजेंसी से कोविड की सुरक्षा व सावधानियां के साथ सड़क जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर सप्ताह का शुभारम्भ किया। यह सड़क जागरूकता रथ सप्ताह भर जिले के विभिन्न मार्गो पर भ्रमणसील रहकर स्लोगनों, पेम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित कर जन-सामान्य को सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह, माल व यात्रीकर अधिकारी श्रीराम कश्यप, टीएसआई सूर्यमणि यादव, मूसाराम आटो एजेंसी के दिनेश अग्रवाल देशदीपक अग्रवाल, अमित बाजपेई, देवेश मिश्रा व परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विधायक ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। ’’दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे। तेज रफतार से वाहन नहीं चलायेंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। गलत दिशा में वाहन नही चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नही चलायेंगे। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मद्द हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। ’’
रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
शुक्रवार को सप्ताह के द्वितीय दिवस अपरान्ह 12 बजे कोविड-19 की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन कार्यालय के रोड़ सेफटी अवेयरनेस हाल में जिले के बस,ट्रक,आटो, ई- रिक्शा व टैक्सी चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई। पेम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) आलोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे, माल/यात्रीकर अधिकारी श्री राम कश्यप व कार्यालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।
------------------------------------------
जिपं सभागार में आयोजित हुआ एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर
उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने शिविर का किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग व उप्र राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम व शिक्षिका श्रीमती नमिता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने इस विधिक जागरूकता शिविर की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता के संबंध में ना केवल जानकारी दी बल्कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न महिला परके योजनाओं से महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य महिला परक योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर खीरी की सचिव कर्णिका अवध ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निषेध अधिनियम 2013 भारत में महिलाओं के संपत्ति एवं भरण पोषण के अधिकार, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी व यौन शोषण पर कानूनी जानकारी दी। नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष श्रीमती निरुपमा मोनी बाजपेई ने विधिक साक्षरता शिविर की महत्वता पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नित नए कदम उठा रही। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही है। महिला कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित विषय विशेषज्ञ आली संस्था से अधिवक्ता अंचल व नगीना अली ने महिलाओं के हितों को संरक्षित करने अधिनियम व कानूनों की बारीकियां बताई। उन्होंने महिला हितार्थ कानूनों को रेखांकित करते हुए बताया कि पीड़ित महिलाए इन कानूनों की मदद से अपने हितों को किस प्रकार संरक्षित कर सकती है। जिला महिला चिकित्सालय की वरिष्ठ परामर्शदाता पुष्पलता ने महिलाओं को हेल्थ सेक्टर की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं हेतु चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रीमती पुष्पा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला थाना की उपनिरीक्षक मधु ठाकुर, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रश्मि चतुर्वेदी ने महिलाओं से संबंधित अधिनियम आज की जानकारी दी। इस शिविर में शासकीय विभागों से जुड़ी 100 महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Comments

Back to Top