बाढ़ राहत चैकी पूजागांव आषाढी पंहुचे डीएम, प्रभावितों की सुनी समस्या, दिए निर्देश डीएम ने बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2021 at 10:06 PM , 306लखीमपुर खीरी। गुरुवार को डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने तहसील गोला व विकासखंड बिजुआ के बाढ़ व कटान प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने बाढ़ राहत चैकी व आश्रय स्थल पूजागांव-असाड़ी पहुंचे। जहां मौजूद जंगल नंबर 9 के मजरा कैलाशपुरवा, तेजीपुरवा सहित करसौर के मजरा नयापुरवा, चकपुरवा, कोरियाना रूरा सुल्तानपुर के मजरा कोरियाना के बाढ़ व कटान पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी एवं संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मौजूद अधिकारियों से समस्याओं के तात्कालिक निदान हेतु रणनीति पर चर्चा की। एसडीएम अखिलेश यादव ने क्षेत्र के मेरुण्ड गांव व प्रभावित परिवारों की संख्या बताइ व प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई मदद की भी जानकारी दी। डीएम ने इन क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार फ्लड फाइटिंग के कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने सिंधिया मार्ग, जौहरा गुरुद्वारा, मेहंदी मार्ग, चकपुरवा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने बाढ़ के दौरान जो संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें बाढ़ के उपरांत जलस्तर कम होने पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड डीसी वर्मा, एक्सईएन (पीडब्ल्यूडी) एसएल गुप्ता, एसडीएम गोला अखिलेश यादव, एसडीएम अनुराग सिंह, बीडीओ देवेंद्र सिंह सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता राजेश कुमार सहित पीडब्ल्यूडी, सिंचाई राजस्व के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
महिला आयोग के निर्देश पर एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आज
जिपं सभागार में आयोजित होगा एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर जिले में महिलाओं के लाभार्थ एकदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभागार में किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने दी। उन्होंने बताया कि सचिव उप्र राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर प्रदेश के 27 जनपदों में महिलाओं के लाभार्थ एकदिवसीय विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन के निर्देश प्राप्त हुए। उप्र राज्य महिला आयोग द्वारा प्रस्तावित एक दिवसीय जागरूकता शिविरों का आयोजन चयनित जनपदों में राष्ट्रीय महिला आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 23 जुलाई को जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया है। इस एकदिवसीय विधिक जागरूकता शिविरों में जनपद की 60 प्रतिभागी महिलाओं के लाभार्थ हेतु महिलाओं से संबंधित कानूनों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों एवं महिला स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जिसमें आयोग के निर्देशानुसार शिविर हेतु विधिक विशेषज्ञ टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि विधिक जागरूकता शिविर हेतु चयनित विषय घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी, भारत में महिलाओं के संपत्ति और भरण पोषण का अधिकार, यौन शोषण, माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 साइबर क्राइम आदि से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन 23 जुलाई को प्रातः 11रू00 बजे जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा। जिनमें विभागवॉर 60 प्रतिभागी महिलाओं को शिविर में प्रतिभाग कराया जाएगा। इसमें 30 आंगनवाडी कार्यकत्री, 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल होंगी।
विधायक व सांसद की गिरफ्तारी हो-सपा
लखीमपुर खीरी। गत दिवस तहसील में सपा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संबंधित एसडीएम को दिया। मोहम्मदी में पूर्व मंत्री आरए उस्मानी व वरिष्ठ सपा नेता क्रांति कुमार सिंह की अगुवाई में एसडीएम स्वाति शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लिखित है कि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व सांसद ध् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने 8 जुलाई को ब्लाक प्रमुख नामांकन के समय भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाया। यह बात दोनों पीड़ित महिलाओं ने कोर्ट में व पुलिस को दिए अपने बयान में भी कहा है। ब्लाक प्रमुख सपा प्रत्याशी रीतू सिंह व प्रस्तावक अनीता यादव से अभद्रता की गई। यह लोकतंत्र के नाम पर कलंक है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पसगवां ब्लाक प्रमुख का चुनाव रद्द करके पुनः चुनाव हो तथा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो।
पक्के मकान तोड़कर दिया जा रहा आवास
लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन ब्लाक निघासन के ग्राम पंचायत लालपुर मजरा तमोली पुरवा के निवासी प्रदीप पुत्र चेतराम सुनील पुत्र चेतराम पहले से बने हुए पक्के मकान तोड़कर उनको आवास दिया जा रहा है। देखने के लिए वायरल हुए वीडियो में साफ-साफ दिखा कि धांधली कैसे हो रही है भ्रष्टाचारी ग्राम पंचायत लालपुर पंचायत मित्र और प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से की जा रही है दलाली ग्राम पंचायत लालपुर में यदि ग्राम पंचायत लालपुर में उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो देखने को मिलेगा कि कितना भ्रष्टाचार हो रहा है कई मकान बने हैं जिनमें टाइल तक लगे हुए हैं उनको आवास दिया गया है प्रधानमंत्री आवास माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से निवेदन है कृपया ग्राम पंचायत लालपुर की निष्पक्ष जांच करवा के प्रधानमंत्री आवास पात्र लोगों को मिलने चाहिए या पात्र लोगों को यहां पर यह हाल है अपात्र लोगों को दिए जा रहे हैं आवास और पात्र लोग दर-दर ठोकरें खाते घूम रहे हैं यहां के अधिकारियों को पैसा दो आवास लो इस स्थिति में इन दलालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी से निवेदन है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो हो रहा भ्रष्टाचार पंचायतों में उस पर एक नजर डालते हुए और उसके निष्पक्ष जांच करवा लें सब सामने आ जाएगा कितने पात्र हैं कितने अपात्र लोगों को आवास दिए गए हैं जिन की पहली किस्त ₹40000 की निकल चुकी है अब देखना यह है कि इन भ्रष्ट अधिकारी और पंचायत मित्र और ग्राम विकास अधिकारी और दलालों के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है।
दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा यू न्यूज चैनल के ऑल इंडिया प्रभारी
निघासन खीरी। निघासन तहसील के अंतर्गत बाढ़ ग्रसित ग्रंट नंबर 12 के ग्राम सभा मजरा मझरी जो कि शारदा नदी के किनारे स्थित हैं ,कटान से प्रभावित होने के दृष्टिगत राजस्व टीम के साथ उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता तथा लेखपाल श्याम नन्दन व ग्राम प्रधान पति कृपाराम के द्वारा भ्रमण किया गया और कटान से प्रभावित परिवारों को बताया गया की सहायता दिए जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है जल्द ही मिलेगी।
नगर अध्यक्ष चुने गए मनोज वर्मा
निघासन खीरी। काफी दिनों से मौजूदा सरकार की गलत नीतियों को लेकर हल्ला बोलने वाले समाजवादी पार्टी के युवा नेता मनोज वर्मा अपनी यूथ यूनिटी के साथ क्षेत्र में विपक्ष को बरकरार करने में भी अहम भूमिका निभाई है।सपा के लिए इन्होंने क्षेत्र में अधिकाधिक मेहनत की इनकी मेहनत पर चार चांद लगाने में सपा के जिलाध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं ने भी कोई कोताही नही की है।पार्टी के लिए समर्पित मनोज वर्मा को नवगठित नगर पंचायत निघासन में प्रथम नगर अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसको लेकर मनोज वर्मा ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत निघासन समाजवादी पार्टी से नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी को मैं एक सच्चे सिपाही की तरह काम करूंगा और समाजवादी साथियों के आशीर्वाद से समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयत्न करूंगा। और 2022 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प को साकार करुगा। इस अहम जिम्मेदारी का दायित्व देने के लिए सभी जिले के वरिष्ठ नेताओं और वरिष्ठ समाजवादी साथियो का आशीर्वाद और माननीय जिलाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह यादव जी का हार्दिक आभार व्यक करता हूं।
चार दिन में अधिवक्ता पर दो बार हुआ हमला
लखीमपुर खीरी। सेंट्रल बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर वर्मा के ऊपर 19 जुलाई को हमला हुआ था । 22 जुलाई को फिर हमला हो गया। जिला अधिवक्ता संघ व जिले के सभी वकीलों ने गहन चिंता जताई है। संघ के अध्यक्ष जेबी सिंह व मंत्री अजय कुमार पांडेय ने आरोपी की 24 घण्टे में गिरफ्तारी के लिए एसपी विजय ढुल से लिखित अनुरोध किया है।






_page-0001.jpg)
























Comments