सीडीपीओ के विरुद्ध लगाए गए आरोप निराधार
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2021 at 10:05 PM , 193लखीमपुर खीरी। जिला कार्यक्रम अधिकारी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा है कि बाल विकास परियोजना फूलबेंहड में बाल विकास योजना पोषाहार विभाग से प्राप्त टेक होम राशन सामग्री का शत-प्रतिशत वितरण पूजा त्रिपाठी सीडीपीओ फूलबेंहड के निर्देशन में लगातार किया जा रहा है। सामग्री का वितरण जिले में प्राप्त आवंटन ( डी.आई.) के हिसाब से किया जाता है। अधिकांश केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या प्राप्त (डी.आई.) से अधिक है जिस कारण सामग्री वितरण करने में पंजीकृत लाभार्थी वितरण से वंचित रह जाते हैं ,जो आए दिन सामग्री ना वितरण करने का आरोप लगाते रहते हैं ।आगे उन्होंने कहा कि एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में सीडीपीओ फूल बेंहड़ पर सामग्री ना वितरण करने व रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। कार्य ना करने वाली कार्यकत्री पर विभागीय कार्रवाई की गई है।कार्य कत्रियों ने आगे कहा कि सीडीपीओ फूलबेहड़ का कार्य सराहनीय है ।समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उनसे संतुष्ट हैं और किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। उन पर लगे आरोपों का खंडन करती हैं तथा उन पर लगे हुए आरोपों का निस्तारण किया जाए ऐसा निवेदन करती हैं।इस मौके पर कार्यकत्री सुधा सिंह ,राम बेटी , जेहरूनिशा,स्नेह वर्मा, वंदना ,संगीता देवी ,अलका अवस्थी, कांति देवी आदि उपस्थित रहीं।
सैकड़ों छुट्टा जानवरों से परेशान ग्रामीणों में रोष व्याप्त
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक नकहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ा गांव बड़ेरा के लोग इन दिनों अपने खेतों में लगी फसलों को लेकर बहुत चिंतित है और रात दिन उसकी रखवाली छुट्टा आवारा जानवरों से करने में लगे हुए हैं। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में करीब 150 छुट्टा आवारा जानवर उनकी फसलों को खाकर व उन्हें नुकसान पहुंचाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं जिससे उन्हें हर वक्त उनसे बचाना पड़ रहा है। यह जानवर क्षेत्र के ही संबंधित दर्जनों गांवों के हैं, उन ग्रामीणों के हैं जो उन्हें ना खिला पाने की स्थिति में उन्हें छोड़ रखा है, जिसमें गाय ,बछिया व सांड शामिल है। यह जानवर रात दिन खेतों में घुसकर उनकी फसलों को खाते हैं वह नष्ट करते हैं। क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत मटेही में गौशाला होने के बावजूद भी उन्हें कोई गौशाला नहीं भेज रहा है जिसके लिए ग्रामीण कई बार क्षेत्र के ही जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिससे वह बहुत चिंतित हैं। क्षेत्र के ही सोनू कुमार व मंगू खान का कहना है कि फसलों को इनसे इन दिनों लाठियां लेकर रात दिन बचानी पड़ रही है ।अधिकारियों को व प्रधान को इस और सुधि लेनी चाहिए जिसके लिए उनसे कई बार कहा गया है लेकिन समस्या की जानकारी होने के बावजूद भी उसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इन जानवरों से लोग अपनी फसलों को बचाने के लिए बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं। शासन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।
आदर्श शिक्षक कल्याण समिति उ0प्र0 ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आदर्श शिक्षक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तविहीन विद्यालयों को कोविड-19 से प्रभावित हुए लगभग 2 वर्ष हो गए हैं । इस समस्या से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है इसलिए समिति द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गोला विधायक अरविंद गिरी को दिया गया तथा प्रदेश के सभी वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की आजीविका के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था करने की मांग की गई जिससे कि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके । इस अवसर पर समिति के प्रांतीय अध्यक्ष विमलेश कुमार मिश्रा ,मंत्री वीरेश चंद्र बाजपेई , कौशल किशोर मिश्रा, सचिन शर्मा ,करण सिंह राठौर, विनीत सिंह भदोरिया, आदर्श जयसवाल , श्याम किशोर अवस्थी ,विवेक दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे विधायक जी ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को लखनऊ जाकर स्वयं देंगे एवं शिक्षकों की समस्याओं को अवगत कराएंगे।
उप्र सीएम बाल सेवा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण
डीएम ने 32 लाभार्थी बच्चों को बांटे आर्थिक सहायता के स्वीकृत पत्र
कार्यक्रम में डीएम ने की घोषणा
बच्चों की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का खर्च उठाएगा प्रशासन
32 बच्चों को राइफल क्लब के माध्यम से लिया डीएम ने लिया गोद
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को कोरोना महामारी से प्रभावित, अनाथ, संकटग्रस्त हुए बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित ष्उप्र सीएम बाल सेवा योजनाष् का शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट में हुआ। डीएम अरविंद कुमार चैरसिया ने एडीएम अरुण कुमार सिंह के साथ 32 बच्चों को योजना के तहत अनुमन्य आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र बाटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने कहा कि सभी बच्चों के साथ शासन-प्रशासन पूरी तरह से खड़ा है। कठिनाइयों को पार करने में हिम्मत से काम लीजिए। डीएम ने मौजूद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने, अपने पैरों पर खड़े होंने का संकल्प दिलाया। शिक्षा ग्रहण करने में प्रशासन पूरी मदद करेगा। यही नहीं इंटर तक की शिक्षा-दीक्षा का खर्च प्रशासन उठाएगा। उन्होंने बच्चेबार अधिकारी नामित करने की बात कही, जो समय-समय पर कुशलक्षेम प्राप्त कर बच्चों की समस्याओं का निदान करेंगे। उन्होंने डीपीओ व स्वमं का सीयूजी नंबर व कैंप कार्यालय के फोन नंबर बच्चों व उनके परिजनों को भी दिया। कभी भी वह इन नंबरों पर बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभी बच्चों से बातचीत कर भविष्य में तय किए गए लक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने डीएम से बातचीत के दौरान बच्चों ने जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस, चिकित्सक, इंजीनियर, ऑफिसर, शिक्षक बनने का अपना टारगेट बताया। डीएम ने सभी 32 बच्चों को 18 वर्ष तक की आयु के लिए जिला राइफल क्लब के माध्यम से गोद लिया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने योजना की आवश्यकता व प्रासंगिकता की जानकारी दी। उन्होंने योजना से प्राप्त होने वाले लाभों, पात्रता, प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेखों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम पूजा यादव, अनुराग सिंह, डीपीओ संजय कुमार निगम, सदस्य बाल कल्याण समिति अनूप सक्सेना, एडीआईओ विपिन कुमार, एसटीयू प्रभारी प्रेमपाल सिंह, एसआई (महिला थाना) मधु ठाकुर, महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट, संरक्षण अधिकारी गंगासागर एवं अनुज सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments