सीएम के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े खीरी के लाभार्थी डीएम-सीडीओ ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृत पत्र स्वीकृति पत्र पाकर खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

लखीमपुर खीरी , 163

लखीमपुर खीरी 23 जून 2021। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से राजधानी में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा एमएसएमई इकाइयों को ऋण वितरण, सीएफसी पोर्टल का शुभारंभ व 09 सीएफसी का शिलान्यास कार्यक्रम में डीएम अरविंद कुमार चैरसिया, सीडीओ अरविंद सिंह, एलडीएम जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव व उपायुक्त संजय सिंह की उपस्थिति में एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं के 06 लाभार्थी वर्चुअल शामिल हुए। सीएम ने ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम में एमएसएमई यूनिट हेतु ऋण पाने वाले प्रदेश के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीएम ने कहा कि पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता से काम करने पर बेहतर परिणाम सामने आएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई की फील्ड में उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता पर जरूरी जानकारी दी। 
इनको मिली योजनाओं की सौगात 
सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया व सीडीओ अरविंद सिंह ने एलडीएम जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव व उपायुक्त उद्योग संजय सिंह की मौजूदगी में पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थी कुमारी सन्नो को बेकरी उद्योग हेतु 25 लाख का ऋण, सीएम युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी विशाल शर्मा को एलुमिनियम फेब्रिकेशन उद्योग हेतु तीन लाख का ऋण, ओडीओपी के लाभार्थी आशीष प्रताप सिंह को गुड़ उद्योग हेतु दस लाख का ऋण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान व सीएम युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी कुर्बान अली को सैलून कार्य हेतु एक लाख का ऋण व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की लाभार्थी नीति पुरी को नॉन ओवन बैग के उद्योग हेतु 10 लाख का ऋण का स्वीकृति पत्र एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थी राम नरेश को ट्रेनिंग टूल किट प्रदान की।

Related Articles

Comments

Back to Top