डीएम ने की वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Jun 23, 2021 at 08:48 PM , 132लखीमपुर खीरी 23 जून 2021। मंगलवार की देर शाम डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने सीडीओ अरविंद सिंह के साथ जिले के सभी प्रशासनिक एवं चिकित्सा महकमे के अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक की।
डीएम अरविंद कुमार चैरसिया ने कहा कि जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जितना वैक्सीनेशन करेंगे। उसके सापेक्ष वैक्सीन मिलती रहेगी। प्रत्येक एमओआईसी वैक्सीनेशन का उठान कोल्ड चैन मेंटेन करते हुए शाम को ही कर ले, जिससे अगले दिन फील्ड में समय से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो सके। वैक्सीनेशन से 03 दिन पूर्व गांव में इसकी मुनादी कराई जाए। प्रत्येक वैक्सीनेशन टीम में तैनात वैक्सीनेटर से केवल वैक्सीन लगवाई जाए। फीडिंग के लिए अन्य स्टाफ की डयूटी लगाई जाए। साथ ही वैक्सीनेशन टीमों का क्षमतावर्धन किया जाए। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि जिले में चल रही क्लस्टर अप्रोच वैक्सीनेशन में सभी ने ना केवल अपने लक्ष्यों को पूरा किया बल्कि फील्ड में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाया, जिसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि एमओआईसी फरधान बेहजम व निघासन में लगातार दो दिनों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाइ। उन्होंने अपेक्षा कि आगे भी इसी तरह बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलती रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ पोर्टल पर इसकी फीडिंग अपडेट रहे, प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। वैक्सीनेशन में जिले की रैंकिंग बराबर सुधरने के साथ ही धरातल पर काम हो रहा है। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बलवीर सिंह ने वैक्सीनेशन की अद्यतन स्थिति बताइ। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ फील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करें। जहां उनके व डीएम के मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तत्काल प्राप्त करें। वर्चुअल बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, एडीएम अरुण कुमार सिंह, सभी एसीएमओ- एसडीएम-बीडीओ, डीपीआरओ, डीएसओ, सभी ईओ नगर निकाय-एमओआईसी वर्चुअल जुड़े।






_page-0001.jpg)
























Comments